गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

बरसात के मौसम में अपने घर और बगीचे को फूलों की खुशबू से महकाएं

None 2024-07-11 08:52:48
बरसात के मौसम में अपने घर और बगीचे को फूलों की खुशबू से महकाएं

अगर आप भी इस बरसात के मौसम में फूलों की खुशबू से अपना घर सुगंधित करना चाहते हैं तो यह खास खबर आपके लिए हैं।

~ Neelam Saini

घर हो या गार्डन फूल हर जगह अच्छे लगते हैं और सभी की पसंद भी होते हैं। अगर फूलों के पौधे घर में लगा दे तो यह घर की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। और अपनी खुशबू से पूरे घर को महका देते हैं। लेकिन हर एक फूल को लगाने का मौसम भी अलग होता है जैसे बरसात में अलग पोधे लगाए जाते हैं। सर्दियों में और गर्मियों में अलग-अलग तरह के पौधे लगाए जाते हैं।

अगर आप भी इस बरसात के मौसम में फूलों की खुशबू से अपना घर सुगंधित करना चाहते हैं तो यह खास खबर आपके लिए हैं। जी हां आज हम इस खबर जरिए मानसून में लगाने वाले फूलों के बारे में बात करने वाले हैं की, वह कौन-कौन से फूल होते हैं जो बरसात में घरों की सुंदरता बढ़ाते हैं।

पेड़ पौधों के शौकीनों के लिए बरसात का मौसम बहुत अच्छा होता है। क्योंकि यह मौसम नए पौधे लगाने के लिए बेस्ट होता है। इस मौसम में आप अपने मनपसंद फूलों को अपने गार्डेन या घर में लगा सकते हैं। आज हम आपको यहां पर कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताएंगे, जो आप मानसून सीजन मेंअपने बगीचे में लगा सकते हैं। इन पौधों की खुशबू आपके घर या फिर बगिया को महका देगी।

गुड़हल का फूल

आप गुड़हल के फूल को अपने बगीचे या घर दोनों में लगा सकते हैं। इस सीजन यह आसानी से लग जाएगा। वैसे इसे भरपूर धूप और पानी मिले तो आप इसे साल में किसी भी समय लगा सकते हैं। यह फूल बेहद प्यारा होने के साथ साथ इंसान को अपनी ओर आकर्षित भी करता है।

चमेली का फूल

आप मानसून के दौरान चमेली की सभी किस्में उगा सकते हैं। अगर आप उत्तर भारतीय हैं तो इसे जुलाई अगस्त में लगाएं और दक्षिण भारतीय बागवानों के लिए जुलाई दिसंबर अच्छा है।

ओलियंडर

सर्दियों के महीनों को छोड़कर, ओलियंडर को पूरे साल में कभी भी लगाया जा सकता है। लेकिन बरसात का समय इस पौधे के लिए सबसे बेस्ट होता है।

सदाबाहर या बारहमासी

पूरे साल खिलने वाले इस फूल को सदाबहार भी कहते हैं। बारिश के मौसम में इसको लगाते हैं तो यह आसानी से लग जाएगा। इसे मेडागास्कर और विंका पेरिविंकल के नाम से भी जाना जाता है। यह गुलाबी, बैंगनी और सफेद रंगों में खिलता है। यह फूल छोटा है मगर बहुत सुंदर होता है।

गेंदा का फूल

गेंदा का फूल भी आप अपने गार्डन या घर में लगा सकते हैं। इसकी खुशबू आपके मन को तरोताजा करने के साथ साथ एक सुखद अहसास भी कराएगी। इस फूल को आप जून-जुलाई के माह में इसके बीज आप अपने बगीचे में लगा सकते हैं।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर