गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

G20 Summit : विश्व नेताओं ने राष्ट्रपिता की समाधि पर श्रद्धासुमन किए अर्पित

None 2023-09-10 13:52:34
G20 Summit : विश्व नेताओं ने राष्ट्रपिता की समाधि पर श्रद्धासुमन किए अर्पित

नई दिल्ली। जी-20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) में भाग लेने आये विश्व नेताओं ने आज राजघाट (Rajghat) जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

पीएम नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व में अमेरिका के राष्ट्रपति जोसेफ आर बिडेन (Joseph R Biden,), ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ (Anthony Albanese), ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक (Rishi Sunak), कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau), चीन के प्रधानमंत्री ली चियांग (Li Chiang), इटली की प्रधानमंत्री जिओर्जियो मेलोनी (Giorgio Meloni), इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो (Joko Widodo), जर्मनी के चांसलर ओलोफ शोल्ज़ (Olof Scholz), फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों (Emmanuel Macron), रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव (Sergei Lavrov) तथा अन्य राष्ट्राध्यक्ष/शासनाध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख राजघाट पहुंचे।

दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

राजघाट (Rajghat) पहुंचने पर सभी मेहमान नेताओं का अंगवस्त्र पहना कर स्वागत किया गया। सभी नेता एकसाथ बापू की समाधि पर गये और तीन ओर एक साथ दो मिनट का मौन धारण करके खड़े रहे और फिर पुष्पचक्र अर्पित किये। मेहमान नेताओं ने आगंतुक पुस्तिका पर अपने उद्गार भी व्यक्त किये।

राजघाट से लौट कर सभी नेता भारत मंडपम पहुंचे जहां पर जी-20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) में आखिरी सत्र ‘एक भविष्य’ में शिरकत करेंगे और इसके बाद शिखर सम्मेलन का समापन होगा। शिखर सम्मेलन में दो सत्र एक पृथ्वी एक परिवार की थीम पर कल आयोजित किये गये थे। शिखर सम्मेलन का संयुक्त दस्तावेज ‘नयी दिल्ली घोषणापत्र’ कल जारी हो चुका है जो सर्वसम्मति से जारी किया गया।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर