गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

गांधी परिवार ने नहीं किया गरीबों के दर्द पर मरहम लगाने का काम

None 2023-06-18 14:06:50
गांधी परिवार ने नहीं किया गरीबों के दर्द पर मरहम लगाने का काम

अमेठी । उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने रविवार को कांग्रेस (Congress) पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ने सत्ता के लालच में गरीबों को विकास से वंचित रखा।
यहां गौरीगंज में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी परिवार ने गरीबों का घर इसलिए नहीं बनाया कि गरीबों के घर हो जाएंगे तो यह लोग उनको वोट नहीं देंगे। वोट ना मिलने से सत्ता से बेदखल हो जाएंगे। सत्ता की लालच में गांधी परिवार गरीबों को विकास योजनाओं से वंचित रखा। गांधी परिवार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ,राहुल गांधी (Rahu Gandhi) और प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) अमेठी में केवल फोटो सेशन कराने आते थे। गरीबों के घर जाकर उनके साथ फोटो खिंचवा कर वापस चले जाते थे। उन्होंने कभी गरीबों के दर्द पर मरहम लगाने का काम नहीं किया। गांधी परिवार को गरीबी का दर्द पता नहीं है,जो गरीबों को दर्द नहीं जानता है ,वह उनके दर्द को कैसे दूर करेगा ।

https://twitter.com/kpmaurya1/status/1670320417754714113

उन्होंने आगे कहा कि देश के प्रधानमंत्री प्रधान नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) गरीबों के दर्द को समझते है। उन्होंने विकास की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि अमेठी जिले में नब्बे हजार लोगों को आवास दिया गया। आज योगी और मोदी की नेतृत्व वाली सरकार गरीबों के दर्द का निवारण कर रही है। आज गरीबों का घर बन रहा है। शौचालय बन रहा है ।उनको इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड बन गया है। एक गरीब व्यक्ति को मिला हुआ आवास किसी ताजमहल से कम नहीं है। पहले लोग झोपड़ी में दिया जलाकर कर जीवन यापन करते थे। आज वही गरीब पक्के मकान में रह रहे हैं। बिजली-पानी की व्यापक व्यवस्था उनके घर पर है।

दैनिक शाह टाइम्स के ई-पेपर के लिंक को क्लिक करे


मौर्य ने कहा कि राहुल गांधी अमेरिका में जाकर जो बयान दिए वह देश के लिए बहुत बड़ा दुर्भाग्य है।अस्सी के दशक में सत्ता तो कांग्रेस के पास ही थी जबकि वास्तविकता तो यह है कि हमारे देश के मुसलमान अब पूरी तरह सुरक्षित है।सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए उन्होंने कहा आज बिना भेद भाव के ही सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को मिल रहा है।
वहां पर मौजूद महिलाओं से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि जो महिलाएं समूह से नहीं जुड़ी है। वह समूह से जुड़ जाएं। अपने परिवार का उत्थान करें। जल जीवन मिशन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के हर घर को हर घर नल हर घर जल से जोड़ने का काम प्रधानमंत्री के द्वारा किया जा रहा है ।इसमें किसी तरीके के भेदभाव नहीं किया जा रहा है। हर वर्ग के घर तक जल पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। जनसभा में राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन,राज्य मंत्री मायंकेश्वर शरण सिंह, विधायक अशोक कोरी, सुरेश पासी, राज्य मंत्री गिरीश यादव, के अलावा भाजपा के पदाधिकारी वा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

#Shah Times

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर