गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

ताइवान के द्वीप के पास चीनी सैन्य विमानों और युद्धपोतो का जमावड़ा

None 2023-10-27 15:07:00
ताइवान के द्वीप के पास चीनी सैन्य विमानों और युद्धपोतो का जमावड़ा

ताइवान। ताइवान (Taiwan) के द्वीप के पास चीनी सैन्य विमानों (Chinese military aircraft) और युद्धपोतो का जमावड़ा बढ़ता जा रहा है ,ताइवान (Taiwan) के सशस्त्र बलों ने द्वीप के आसपास 35 चीनी सैन्य विमानों और 15 जहाजों का पता लगाया है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय (Taiwan Ministry of Defense) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

रक्षा मंत्रालय ने एक्स पर लिखा, ''निगरानी कर रहे ताइवानी सशस्त्र बलों ने करीब 35 पीएलए (चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी) विमान और 15 पीएलएएन (People's Liberation Army Navy) जहाजों को आज सुबह छह बजे तक ताइवान के आसपास पाया गया। इन गतिविधियों का जवाब देने के लिए सीएपी विमान, नौसेना के जहाजों और भूमि-आधारित मिसाइल प्रणालियों को काम सौंपा है।'' बताया गया कि 35 में से 23 विमान ताइवान के वायु रक्षा (Taiwan air defense) पहचान क्षेत्र में प्रवेश कर गए, जिनमें चार जे-11 जेट, जेड-9 एएसडब्ल्यू हेलीकॉप्टर, छह जे-10 और छह जे-16 लड़ाकू जेट शामिल थे।

https://twitter.com/MoNDefense/status/1717718810919371058?t=lzB-c4DUR4KRO3OoRMJO8w&s=19

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

रक्षा मंत्रालय ने कहा, जवाब में ताइवान (Taiwan) ने स्थिति पर नजर रखने के लिए हवाई और समुद्री गश्ती दल के साथ-साथ भूमि-आधारित मिसाइल प्रणालियों को तैनात किया। ताइवान 1949 से मुख्य भूमि चीन से स्वतंत्र रूप से शासित है। बीजिंग इस द्वीप को अपना प्रांत मानता है, जबकि ताइवान का कहना है कि यह एक स्वायत्त इकाई है, लेकिन स्वतंत्रता की घोषणा करने से कतराता है। बीजिंग ताइपे के साथ किसी भी आधिकारिक विदेशी संपर्क का विरोध करता है और द्वीप पर चीनी संप्रभुता को निर्विवाद मानता है।

ताइवान (Taiwan) के आसपास नवीनतम तनाव अप्रैल में तब हुआ, जब ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन ने अमेरिका में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के पूर्व अध्यक्ष केविन मैक्कार्थी से मुलाकात की। बीजिंग ने द्वीप के पास बड़े पैमाने पर तीन दिवसीय सैन्य अभ्यास शुरू करके जवाब दिया, जिसे उसने ताइवानी अलगाववादियों और विदेशी शक्तियों के लिए चेतावनी कहा। अगस्त और सितंबर में, ताइवानी सशस्त्र बलों ने द्वीप के आसपास के क्षेत्र में चीनी नौसैनिक (Chinese navy) और हवाई गश्ती दल को कई बार देखे जाने की सूचना दी। 18 सितंबर को, मंत्रालय ने एक दिन में द्वीप के पास 103 चीनी विमानों को देखे जाने की रिकॉर्ड संख्या दर्ज की।

https://shahtimesnews.com/neha-bhasins-new-chartbusters-song-din-shagna-released/

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर