गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

मोदी सरकार में गौतम अडानी की No 1 की हैसियत : राहुल गांधी

None 2023-10-31 14:53:57
मोदी सरकार में गौतम अडानी की No 1 की हैसियत : राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने इल्जाम लगाया है कि मोदी सरकार (Modi government) में उद्योगपति अडानी (Adani) नंबर एक की हैसियत में है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) वही करते हैं जो अडानी कहते हैं।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मंगलवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा “पीएम मोदी की आत्मा अडानी में है और उनकी ताकत अडानी के पास है। पीएम मोदी वही करने को विवश होते है जो अडानी (Adani) उनसे करवाना चाहते हैं। देश के सभी क्षेत्रों के उद्योगों पर अडानी का एकाधिकार है और वह आए दिन हर उद्योग पर कब्जा कर रहे है।”

कांग्रेस नेता ने कहा कि जैसे ही अडानी (Adani) पर सवाल उठाए जाते हैं ईडी, सीबीडी सक्रिय हो जाती हैं लेकिन मोदी सरकार को समझ लेना चाहिए कि अब अडानी बच नहीं सकते। पूरे देश की और पूरे विपक्ष की निगाह अडानी पर है और सरकार का प्रयास लोगों को भटकाने का है।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

उन्होंने कहा 'मोदी सरकार में अडानी (Adani) नंबर एक और नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) नंबर दो की पोजीशन में हैं। पीएम मोदी की आत्मा अडानी (Adani) में है इसीलिए अडानी (Adani) के लिए कृषि कानून बना दिया। एयरपोर्ट, बंदरगाह, सीमेंट कारखाने और अन्य ढांचागत व्यवस्था अडानी को सौंप दी गई है।”

कांग्रेस नेता ने कहा कि अडानी (Adani) का एकाधिकार हो गया है और इससे नुकसान देश के युवाओं का हो रहा है। अडानी को देश की जनता का पैसा छीनकर दिया जा रहा है। उनका कहना था कि देश में जाति गणना (caste census) के बिना कुछ नहीं हो सकता है। अडानी से देश के लोग बिजली खरीदते हैं, बिजली कोयला से बनती है और कोयला अडानी के हवाले है। अडानी , मोदी सरकार से लोगों पर मनमानी कर लगाकर उगाई कर रहे हैं और देश के दलितों तथा आदिवासियों का पैसा लूटा जा रहा है।

उन्होने कहा “पीएम मोदी देश के लोगों का ध्यान भटकाकर, देश की पूंजी अडानी (Adani) को दे रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा नुकसान हिंदुस्तान के युवाओं का हो रहा है। ये एक तरफ आपसे झूठे भविष्य का वादा करते हैं और फिर दूसरी तरफ आपका धन दूसरे के हाथ में सौंप देते हैं। ये हिंदुस्तान की सच्चाई है।”

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर