गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

चुकंदर से पाएं ऐसा नेचुरल हेयर कलर कि लोग देखकर रह जाएंगे हैरान।

None • 2025-09-14 19:17:15
चुकंदर से पाएं ऐसा नेचुरल हेयर कलर कि लोग देखकर रह जाएंगे हैरान।
चुकंदर से पाएं ऐसा नेचुरल हेयर कलर कि लोग देखकर रह जाएंगे हैरान। उम्र के साथ बालों का सफेद होना आम बात है। लेकिन आजकल कम उम्र में ही लोग इस समस्या से दो-चार हो रहे हैं। ऐसे में सफेद बालों को छुपाने के लिए लोग हेयर कलर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन केमिकल युक्त हेयर कलर लगाने से बालों पर बुरा असर पड़ता है। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है,क्योंकि आज हम आपको एक नेचुरल हेयर कलर के बारे में बताने वाले हैं! जो आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। कई लोगों की शिकायत रहती है कि बालों को रंगने से उनके सफेद बालों की संख्या भी बढ़ने लगती है। ऐसे में आप कुछ नेचुरल चीजों से बालों को सफेद से काला बना सकते हैं। इसके लिए बस आपको आंवला और चुकंदर की जरूरत पड़ेगी। इनका सेवन करने से भी बाल काल करने और मजबूत करने में मदद मिलती है। कैसे करें इसका इस्तेमाल आइए जानते हैं। चुकंदर पोषक तत्वों से भरपूर एक सुपरफूड है जो आंतों के लिए अच्छा हो सकता है, ऊर्जा के स्तर को बढ़ा सकता है और एनीमिया से बचा सकता है। गहरे लाल रंग की यह जड़ वाली सब्जी बालों के स्वास्थ्य के लिए भी एक प्राकृतिक शक्ति है। यह बालों के झड़ने से निपटने में मदद कर सकता है, जो युवाओं और बुजुर्गों में एक आम समस्या है। यह एक प्राकृतिक हेयर डाई के रूप में भी काम कर सकता है, जो सफेद बालों को एक सुंदर लाल रंग देता है। अगर आप बालों के लिए चुकंदर का इस्तेमाल करते हैं, तो आप अपने बालों को नुकसान पहुँचाने वाले ज़हरीले रसायनों की चिंता से मुक्त हो सकते हैं। इसके अलावा, आपको अपने बालों को रंगने के लिए सैलून जाने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि आप घर पर ही प्राकृतिक रूप से अपने बालों को रंग सकते हैं! लेकिन इसे सही तरीके से कैसे करें? आइए जानते हैं। चुकंदर का चमत्कारी कलर चुकंदर सिर्फ खून बढ़ाने और आयरन की कमी दूर करने के लिए ही नहीं, बल्कि बालों को कलर करने के लिए भी बेहतरीन है। इसमें मौजूद बीटालेन्स बालों पर गहरा लाल-बरगंडी (बर्गंडी) शेड छोड़ते हैं। इससे बालों पर नेचुरल शाइन भी आती है और हेयर फॉलिकल्स मजबूत होते हैं। बालों में चुकंदर लगाने के फायदे चुकंदर में भरपूर मात्रा में आयरन होता है। साथ ही इसमें विटामिन सी होता है। यह दोनों चीजें कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाने में मदद करती हैं। इससे सफेद बालों को काला करने में हेल्प मिलती है। इतना ही नहीं यह बालों की लंबाई बढ़ाने और घना बनाने में भी मददगार है। बालों में चुकंदर से कलर कैसे करें। बालों को रंगने के लिए आप 2 चुकंदर लें। इन्हें धोकर काट लें और मिक्सर जार में डालें। इसे अच्छे से बारीक पीस लें। छानकर इसे बर्तन में निकालें। इसमें ताजे एलोवेरा का 3 से 4 चम्मच पल्प मिलाएं। सभी चीजों के अच्छे से मिक्स कर लें। इसे बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक लगाएं। एक या दो घंटे तक बालों में लगा रहने दें। इसके बाद हेयर वॉश कर लें। इसे लगाने से बालों में शाइन आएगी। साथ ही सफेद बालों की समस्या भी धीरे-धीरे कम होने लगेगी। चुकंदर का हेयर मास्क चुकंदर का हेयर मास्क बनाने के लिए सबसे पहले दो चम्मच चुकंदर का रस लें। इसमें 1 चम्मच अदरक का रस। 2 चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाएं। इस मिश्रण को बालों की जड़ों में लगाकर हल्की मसाज करें। 1–2 घंटे बाद बालों को धो लें। इससे न सिर्फ बालों का रंग निखरेगा, बल्कि बाल और भी हेल्दी होंगे।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर