गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट एग्जाम में लड़कियों का दबदबा

None 2024-04-20 15:38:36
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट एग्जाम में लड़कियों का दबदबा

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड एग्जाम के रिज़ल्ट का ऐलान

प्रयागराज (Shah Times) । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडियेट की परीक्षाओं में बालिकायें एक बार फिर बालकों के मुकाबले अपना वर्चस्व कायम रखने में कामयाब हुई हैं।

जनपद मुजफ्फरनगर में हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में 31400 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था जिनमें से 30033 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, उनमें से 27460 उत्तीर्ण हुए किस प्रकार जिले में हाई स्कूल बोर्ड परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम 91.43 प्रतिशत रहा।इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में जनपद मुजफ्फरनगर में 27303 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए जिनमें से 26522 मैं बोर्ड परीक्षा दी और 22368 परीक्षार्थी उत्पन्न हुए किस प्रकार जिले में इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का परिणाम 84.34 प्रतिशत रहा ।

हाईस्कूल की परीक्षा में सीतापुर की प्राची निगम 98.50 प्रतिशत अंकों के साथ पहले स्थान पर आयी हैं वहीं इंटरमीडियेट की परीक्षा में सीतापुर के ही शुभम वर्मा ने 97.80 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया है। दोनो ही मेधावी सीताबाल वीएमआईसी महमूदाबाद के विद्यार्थी हैं।

बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में पास होने वाले परीक्षार्थियों का प्रतिशत 89.55 रहा है जबकि इंटरमीडियेट की परीक्षा में 82.60 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल घोषित किये गये हैं।

सीताबाल वीएमआईसी महमूदाबाद की प्राची निगम ने हाईस्कूल परीक्षा में 600 में से 591 अंक प्राप्त किये है जबकि फतेहपुर की दीपिका सोनकर 590 अंक पाकर द्वितीय स्थान पर हैं। दीपिका एसएसआईसी मुस्तिफापुर हुसैनगंज फतेहपुर की छात्रा हैं। सीतापुर की ही नाव्या सिंह 588 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। वह भी सीताबाल वीएमआईसी की छात्रा हैं।

इंटरमीडियेट परीक्षा में सीताबाल वीएमआईसी के मेधावी छात्र शुभम वर्मा को 500 में 489 अंक मिले हैं वहीं बागपत के बडौत कस्बे के श्रीराम एसएम इंटर कालेज के वीशु चौधरी,अमरोहा की काजल सिंह,सीतापुर की कशिश मौर्य समेत छह अन्य परीक्षार्थी 500 में 488 अंक पाकर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं।

छात्र जो भी इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे सीधे इन लिंकों upmsp.edu.in और upresults.nic.in के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर