गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

बच्चों को मोबाइल फोन देना हो सकता है खतरनाक, सेहत पर पड़ता है बुरा असर!

None 2025-03-16 17:36:30
बच्चों को मोबाइल फोन देना हो सकता है खतरनाक, सेहत पर पड़ता है बुरा असर!
  बच्चों को मोबाइल फोन देना हो सकता है खतरनाक, सेहत पर पड़ता है बुरा असर! वर्तमान समय में मोबाइल फोन बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्गों की जरूरत बन गया है, लेकिन क्या आप जानते हैं। इस मोबाइल से हमारी सेहत पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता हैं। खासकर बच्चों पर। कई माता-पिता अपने बच्चों को बिजी रखने के लिए उनके हाथों में मोबाइल फोन थमा देते हैं। लेकिन वह इस बात से अनजान है कि वह अपने बच्चों को मोबाइल फोन नहीं बल्कि उनको एक खतरनाक बीमारी की चपेट में ले जा रहे हैं। तो चलिए आज हम आपसे बच्चों को मोबाइल फोन क्यों नहीं देना चाहिए इस बारे में चर्चा करते हैं? दरअसल मोबाइल फोन से बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास दोनों रुक जाते हैं। अगर आप भी अपने बच्चे को मोबाइल देते हैं, तो पहले इन खतरनाक नतीजों के बारे में अवश्य जान ले। मानसिक सेहत खराब होना   मोबाइल फोन का ज्यादा इस्तेमाल बच्चों की मानसिक सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। स्क्रीन पर लगातार समय बिताने से उनकी एकाग्रता कमजोर हो सकती है, जिससे पढ़ाई और अन्य एक्टिविटीज में उनका ध्यान भटक सकता है। इसके अलावा, ज्यादा मोबाइल इस्तेमाल करने वाले बच्चे चिड़चिड़े और गुस्सैल हो सकते हैं। नींद न आना बच्चों को देर रात तक मोबाइल देखने की आदत हो जाती है, जिससे उनकी नींद पर असर पड़ता है। मोबाइल की ब्लू लाइट मेलाटोनिन हार्मोन को प्रभावित करती है, जो नींद को कंट्रोल करता है। इससे बच्चों की नींद पूरी नहीं हो पाती और वे दिनभर थकान महसूस करते हैं। आंखों पर बुरा असर पड़ना मोबाइल स्क्रीन से निकलने वाली रेडिएशन और ब्लू लाइट बच्चों की नाजुक आंखों को नुकसान पहुंचा सकती है। इससे आंखों में जलन, पानी आना और धुंधला दिखने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर बचपन से ही मोबाइल का अधिक उपयोग किया जाए, तो आगे चलकर चश्मा लगाने की नौबत आ सकती है। फिजिकल एक्टिविटी न करना मोबाइल में व्यस्त रहने वाले बच्चे आउटडोर गेम्स नहीं खेलते, जिससे उनकी फिजिकल एक्टिविटीज कम होने लगती हैं। इसका सीधा असर उनकी सेहत पर पड़ता है और वे मोटापे जैसी समस्याओं का शिकार हो सकते हैं। इसके अलावा, लगातार बैठकर मोबाइल देखने से उनकी रीढ़ की हड्डी और गर्दन पर भी प्रभाव पड़ता है। सोशल स्किल्स कम होना   मोबाइल की लत बच्चों को सामाजिक रूप से कमजोर बना सकती है। वे दोस्तों और परिवार के साथ बातचीत करने की बजाय मोबाइल में व्यस्त रहते हैं। इससे उनके कम्युनिकेशन स्किल्स और कॉन्फिडेंस पर नेगेटिव असर पड़ सकता है। बच्चों का मोबाइल फोन से ध्यान कैसे हटाए? • बच्चों को मोबाइल देने के बजाय उन्हें आउटडोर गेम्स और क्रिएटिव एक्टिविटीज में शामिल करें। • मोबाइल के इस्तेमाल के लिए टाइम फिक्स करें और उसे सख्ती से फॉलो करवाएं। • सोने से कम से कम एक घंटे पहले बच्चों का मोबाइल इस्तेमाल बंद करवा दें। • बच्चों को टेक्नोलॉजी का सही तरीके से इस्तेमाल करना सिखाएं, ताकि वे इसका सही उपयोग कर सकें।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर