गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

गोवा अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म महोत्सव 2023

None • 2023-11-25 10:48:52
गोवा अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म महोत्सव 2023

M0. Faheem 'Tanha'

उत्तराखंड के प्रति फिल्म निर्माता निर्देशक हुए आकर्षित

महोत्सव में नोडल अफसर डॉ.नितिन उपाध्याय के नेतृत्व में डेलिगेशन

देहरादून। गोवा (Goa) में चल रहे 54वें अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म महोत्सव 2023 (54th International Indian Film Festival 2023) में नॉलेज सीरीज (Knowledge Series) के तहत उत्तराखंड (Uttarakhand) राज्य में फिल्म शूटिंग व फिल्म उद्योग में निवेश विषय पर प्रस्तुतिकरण दिया गया। प्रस्तुतिकरण उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद (Uttarakhand Film Development Council) के नोडल अधिकारी डॉ. नितिन उपाध्याय (Dr. Nitin Upadhyay) द्वारा दिया गया।

डॉ. उपाध्याय ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) के निर्देशन में राज्य में फिल्म उद्योग को प्रोत्साहित किया जा रहा है। राज्य में फिल्म उद्योग के लिए 360 डिग्री ईको सिस्टम बनाने के लिए काम किया जा रहा है , जिसमे थ्री टी टैलेंट, ट्रेनिंग और टेक्नोलॉजी को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से राज्य की नई फिल्म नीति प्रस्तावित की गई है। नई प्रस्तावित फिल्म नीति में फिल्म उद्योग क्षेत्र में निवेश के लिए अवसर खोले जा रहे हैं। इसमें फिल्म सिटी की स्थापना, फिल्म संस्थानों की स्थापना, नये शूटिंग स्टूडियोज़ की स्थापना, नये प्रोडक्शन हाउस की स्थापना पर विशेष अनुदान व सुविधाएँ दी जाएंगी।

प्रस्तुतिकरण में डॉ. उपाध्याय ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) के निर्देशन में आगामी दिसम्बर माह में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे विभिन्न क्षेत्रों में निवेश हेतु निवेशकों को आमंत्रित किया जा रहा है। उत्तराखंड (Uttarakhand) राज्य में फिल्म निर्माताओ व निर्देशकों के लिए फिल्म निर्माण व फ़िल्म उद्योग की अपार सम्भावना है। डॉ उपाध्याय ने उपस्थित फ़िल्म निर्माताओं को उद्योग विभाग की सर्विस सैक्टर नीति के बारे में बताया, जिसके तहत फ़िल्म और मीडिया क्षेत्र में निवेश पर 25 प्रतिशत तक की सब्सिडी दिए जाने का प्राविधान है।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

ओटीटी-वेब सिरीज को मिलेगी सब्सिडी

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर हिंदी फिल्मों के लिए दी जाने वाली सब्सिडी को बड़ी मात्रा में बढ़ाया जा रहा है। ओटीटी (OTT), वेब सिरीज (web series), टीवी सीरियल को भी सब्सिडी के दायरे में लाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड (Uttarakhand) देश के सभी सभी मुख्य शहरों से सड़क, रेल व हवाई मार्ग से जुड़ा हुआ है। शूटिंग अनुमति के लिए सिंगल विंडो क्लीयरेंस की व्यवस्था की गई है। राज्य में फ़िल्म निर्माताओ को दी जा रही सुविधा के लिए भारत सरकार द्वारा अब तक चार बार राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्रदान किया गया है।

निर्माता निर्देशकों ने जताई निवेश की इच्छा

डॉ. उपाध्याय ने सभी फिल्म निर्माता, निर्देशक, फ़िल्म लेखक एवं फ़िल्म विधा से जुड़े विभिन्न लोगों से राज्य में फिल्म उद्योग क्षेत्र में निवेश के लिए आमंत्रित किया। उत्तराखंड पवेलियन में 54वें अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म महोत्सव 2023 में लगे उत्तराखंड (Uttarakhand) पवेलियन पर लगभग 100 से ज्यादा फिल्म निर्माता, निर्देशक, फिल्म लेखक एवं फिल्म विधा से जुड़े विभिन्न लोगो द्वारा फ़िल्म शूटिंग व फिल्म निवेश के बारे में जानकारी ली गईं, जिसमे रूस, बांग्लादेश, इंग्लेंड, साउथ अफ्रीका के अलावा तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, गुजरात, मुम्बई, हैदराबाद, झारखंड आदि राज्यो के फिल्म निर्माता, निर्देशक, फिल्म लेखक एवं फ़िल्म विधा से जुड़े विभिन्न लोगो द्वारा जानकारी प्राप्त की गई।

#ShahTimes

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर