गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

छात्रों के लिये अच्छी खबर उत्तराखण्ड में समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि बढ़ी

None 2024-06-05 23:22:05
छात्रों के लिये अच्छी खबर उत्तराखण्ड में समर्थ पोर्टल पर  ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि बढ़ी

उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने अधिकारियों को दिये निर्देश कहा, उच्च शिक्षा में प्रवेश से वंचित नहीं रहेगा कोई भी छात्र

देहरादून,( Shah Times)। उच्च शिक्षा हासिल करने का सपना देख रहे युवाओं के लिये अच्छी खबर है, उत्तराखण्ड में अब समर्थ पोर्टल पर 14 जून तक ऑनलाइन पंजीकरण कराया जा सकता है। उच्च शिक्षा के तहत प्रदेश के समस्त शासकीय, अशासकीय, निजी महाविद्यालयों और राज्य विश्वविद्यालयों में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिये ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि बढ़ा दी गई है। अब नव प्रवेशित छात्र-छात्राएं समर्थ पोर्टल पर आगामी 14 जून तक अपना ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे।

प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये हैं। डॉ. रावत ने स्नातक कक्षाओं में प्रवेश से वंचित रह गये छात्र-छात्राओं को प्रवेश के लिये समर्थ पोर्टल को एक बार पुनः खोलने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उच्च शिक्षा ग्रहण करने से किसी भी युवा को वंचित नहीं रखा जायेगा। सूबे के राज्य विश्वविद्यालयों व उनसे सम्बद्ध समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिये स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिये ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि को 14 जून तक बढ़ा दी गई है, जिन छात्र-छात्राओं ने स्नातक कक्षाओं में ऑनलाइन पंजीकरण नहीं किया था, उनके पास ऑनलाइन आवेदन करने का एक और मौका है।

राज्य के विश्वविद्यालयों वमहाविद्यालयों में आगामी 15 जून से मेरिट के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जायेगी, जबकि 13 जुलाई से शैक्षिक सत्र का विधिवत शुभारम्भ किया जायेगा। बॉक्स-1समर्थ पोर्टल पर 50 हजार से अधिक पंजीकरणसूबे में नई शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों के तहत उच्च शिक्षण संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिये स्नातक कक्षाओं के लिये प्रवेश प्रक्रिया समर्थ पोर्टल के माध्यम से आयोजित की जा रही है। अब तक कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोडा एवं श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, टिहरी से संबद्ध समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी महाविद्यालय व विश्वविद्यालय परिसरों में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिये 50452 छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है।

जिसमें कुमाऊं विश्वविद्यालय व सम्बद्ध महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिये 20770 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण किया है। इसी प्रकार श्रीदेव सुमन विवि व सम्बद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश को 19630 तथा सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिये 10052 छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन पंजीकरण किया है। फोटो 13बयान-सूबे के विभिन्न छात्र संगठनों, अभिभावकों और छात्र-छात्राओं की मांग के दृष्टिगत प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थनों में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिये ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि को बढ़ा कर 14 जून कर दिया है। विभिन्न कारणों के चलते प्रवेश से वंचित रह गये छात्र-छात्राएं अब समर्थ पोर्टल पर अपना पंजीकरण कर सकेंगे। नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को किसी प्रकार की समस्या न हो इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिये गये हैं...डॉ. धन सिंह रावत, उच्च शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड सरकार।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर