गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

खुशखबरी: अब Samsung के सभी फोन में S25 के फीचर, 7 अप्रैल को आ रहा है ये ज़बरदस्त अपडेट

None 2025-03-18 14:04:52
खुशखबरी: अब Samsung के सभी फोन में S25 के फीचर, 7 अप्रैल को आ रहा है ये ज़बरदस्त अपडेट

Samsung ने घोषणा की है कि One UI 7 अपडेट 7 अप्रैल से योग्य डिवाइस के लिए जारी किया जाएगा। इस लिस्ट में Galaxy S24 सीरीज Galaxy S24 FE Galaxy S23 सीरीज Galaxy S23 FE Galaxy Z Fold6 Z Flip6 Galaxy Tab S10 सीरीज और Galaxy Tab S9 सीरीज के नाम शामिल हैं। आइए जानते हैं अपडेट की डिटेल्स।

नई दिल्ली (शाह टाइम्स) Samsung ने पहले घोषणा की थी कि Android 15 पर आधारित One UI 7 अपडेट अप्रैल में चुनिंदा Galaxy स्मार्टफोन के लिए जारी किया जाएगा। अब, दक्षिण कोरियाई इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता ने पुष्टि की है कि आधिकारिक रोलआउट 7 अप्रैल से शुरू होगा। यह अपडेट सबसे पहले Galaxy S24 सीरीज, Galaxy Z Fold 6 और Z Flip 6 के लिए रोलआउट किया जाएगा। खास बात यह है कि यह One UI 7 का स्टेबल अपडेट होगा, क्योंकि इन डिवाइस पर बीटा अपडेट पहले से ही उपलब्ध है। सैमसंग ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि नया अपडेट 'बेहतर वैयक्तिकरण और उपयोगकर्ता अनुभव के नियंत्रण के लिए बोल्ड नया डिज़ाइन' लाएगा।

1 UI 7 अपडेट
वन यूआई 7 का रोलआउट 7 अप्रैल से शुरू होगा और आने वाले हफ्तों में धीरे-धीरे योग्य गैलेक्सी स्मार्टफोन और टैबलेट के लिए उपलब्ध होगा। अपडेट सबसे पहले गैलेक्सी एस24 सीरीज़, गैलेक्सी जेड फोल्ड 6 और जेड फ्लिप 6 तक पहुंचेगा।

अगले हफ़्तों में, अपडेट गैलेक्सी एस23 सीरीज़, गैलेक्सी एस23 एफई, गैलेक्सी जेड फोल्ड5, गैलेक्सी जेड फ्लिप5, साथ ही गैलेक्सी टैब एस10 और टैब एस9 सीरीज़ जैसे अन्य योग्य डिवाइस पर रोल आउट हो जाएगा।

नया क्या है 1 UI 7 अपडेट में
नया डिज़ाइन: सैमसंग ने कहा कि वन यूआई 7 अपडेट एक सरल, प्रभावशाली और भावनात्मक डिज़ाइन के साथ आएगा, जो गैलेक्सी उपयोगकर्ताओं के लिए एक सुव्यवस्थित और सुसंगत अनुभव लाएगा। इसके तहत एक सरलीकृत होम स्क्रीन और फिर से डिज़ाइन किए गए वन यूआई विजेट पेश किए जाएंगे।

https://shahtimesnews.com/cm-yogi-said-80-20-if-gadkari-talks-about-the-caste-i-will-kill-the-whole-matter/

अहम जानकारी कर सकेगे एक्सेस
यह लॉक स्क्रीन पर रीयल-टाइम अपडेट देगा। सैमसंग के मुताबिक, यूजर क्विक स्वाइप से अहम जानकारी एक्सेस कर पाएंगे। इसके लिए फोन को अनलॉक करने की जरूरत नहीं होगी, फिर चाहे वे मॉर्निंग रन की प्रोग्रेस ट्रैक कर रहे हों या गैलेक्सी बड्स पर क्या चल रहा है, यह चेक कर रहे हों।

GIF फाइल के रूप में कर सकते है सेव
AI सिलेक्ट अगर यूजर कोई वीडियो देख रहा है, तो वह एज पैनल को स्वाइप करके और 'AI सिलेक्ट' आइकन पर क्लिक करके उसे GIF फाइल के तौर पर सेव कर सकता है।

कर पाएंगे ऑटोमैटिकली फॉर्मेट
राइटिंग असिस्ट इससे यूजर आसानी से कंटेंट को समरी या ऑटोमैटिकली फॉर्मेट कर पाएंगे, जिसमें टेक्स्ट को सिलेक्ट किया जा सकेगा।

आइडिया को जीवंत करने में मदद
ड्राइंग असिस्ट सैमसंग के मुताबिक, यह फीचर 'टेक्स्ट प्रॉम्प्ट और इमेज या स्केच के कॉम्बिनेशन सहित कई इनपुट के साथ आइडिया को जीवंत करने में मदद करता है।'

साउंड कैटेगरी कर सकगे अलग
ऑडियो इरेज़र इससे यूजर वीडियो में साउंड कैटेगरी को अलग कर पाएंगे और अनचाहे नॉइज को हटा पाएंगे, जिससे सभी के लिए एडवांस एडिटिंग आसान हो जाएगी।

सैमसंग गैलेक्सी S25 के फीचर अब सभी फोन में
खास बात यह है कि ये फीचर सैमसंग गैलेक्सी S25 सीरीज में मौजूद थे और अब इन्हें दूसरे एलिजिबल स्मार्टफोन के लिए रोल आउट किया जाएगा। हालांकि, गैलेक्सी S25 सीरीज के दो फीचर अभी पुराने स्मार्टफोन में नहीं पहुंचे हैं। इनमें नाउ ब्रीफ और कॉल ट्रांसक्रिप्ट फीचर शामिल हैं। फिलहाल यह साफ नहीं है कि सैमसंग इन फीचर्स को आने वाले बीटा अपडेट में रोल आउट करेगा या नहीं।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर