गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

गूगल(Google)ने 27,63,35,68,00,000 रुपये में साइबर सुरक्षा कंपनी को खरीद रही,जाने क्या है इतना खास

None 2025-03-20 14:31:33
गूगल(Google)ने 27,63,35,68,00,000 रुपये में साइबर सुरक्षा कंपनी को खरीद रही,जाने क्या है इतना खास

गूगल(Google)ने 32 अरब डॉलर में साइबर सुरक्षा कंपनी विज (Wiz) का अधिग्रहण किया। यह डील गूगल का अब तक का सबसे बड़ा अधिग्रहण है। जानें क्यों खरीद रहा है गूगल विज को और कैसे यह डील क्लाउड सुरक्षा बाजार में गूगल की स्थिति मजबूत करेगी

नई दिल्ली (शाह टाइम्स) टेक दिग्गज कंपनी गूगल(Google)ने बुधवार को एक बड़ी डील का ऐलान किया है। कंपनी ने बताया कि वह 32 अरब डॉलर (भारतीय रुपये में करीब 27 खरब 63 अरब 35 करोड़ 68 लाख रुपये) में साइबर सुरक्षा स्टार्टअप विज (Wiz) को खरीदने जा रही है। यह डील पूरी तरह से कैश में होगी और यह गूगल का अब तक का सबसे बड़ा अधिग्रहण है। गूगल ने पिछले साल विज को खरीदने के लिए 23 बिलियन डॉलर का प्रस्ताव रखा था, लेकिन विज ने इसे खारिज कर दिया था। अब यह डील फिर से शुरू हो गई है और गूगल 2026 तक विज का अधिग्रहण पूरा कर लेगा।

क्यों खरीद रहा है गूगल विज को

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गूगल विज को खरीदकर क्लाउड सर्विसेज मार्केट में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहता है। क्लाउड मार्केट में प्रतिस्पर्धा तेजी से बढ़ रही है, और गूगल का क्लाउड प्लेटफॉर्म माइक्रोसॉफ्ट एज़्योर और अमेजन वेब सर्विसेज जैसी कंपनियों से पीछे है। विज को खरीदने से गूगल को क्लाउड सुरक्षा के क्षेत्र में मजबूती मिलेगी और वह अपने प्रतिस्पर्धियों के साथ कदमताल कर सकेगा।

विज क्या है और क्यों है खास

विज की शुरुआत इजरायल में हुई थी और इसे 2020 में लॉन्च किया गया था। यह कंपनी साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में अग्रणी है और ऐसे समाधान बनाती है जो साइबर खतरों को रोकने और उनका पता लगाने में मदद करते हैं। विज ने महज 18 महीनों में ही अपना रेवेन्यू बढ़ाकर 12 बिलियन डॉलर का वैल्यूएशन हासिल कर लिया था। कंपनी के पास 2500 कर्मचारी हैं, जिनमें से 116 भारत में काम करते हैं।

https://shahtimesnews.com/who-made-aurangzeb-aurangzebs-grave-who-made-the-whole-journey/

साइबर सुरक्षा बाजार में बढ़ती मांग

हाल के वर्षों में साइबर हमलों की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं, जिसके कारण साइबर सुरक्षा समाधानों की मांग भी बढ़ रही है। विज न केवल कंपनियों को बल्कि बड़े क्लाउड सर्विस प्रोवाइडर्स को भी सुरक्षा सेवाएं प्रदान करती है। गूगल का यह कदम साइबर सुरक्षा बाजार में अपनी उपस्थिति बढ़ाने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार होने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

गूगल के किस काम का है विज

गूगल का विज को खरीदना न केवल एक बड़ा व्यावसायिक कदम है, बल्कि यह क्लाउड सुरक्षा और साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत भी है। इस डील से गूगल को क्लाउड मार्केट में अपनी स्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी और साथ ही यह साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित कर सकता है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर