गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

Google ने डूडल के जरिए किया 'Chandrayaan-3' की कामयाबी को सलाम

None • 2023-08-24 16:45:20
Google ने डूडल के जरिए किया 'Chandrayaan-3' की कामयाबी को सलाम

दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की सफल लैंडिंग को बखूबी अंजाम देकर जो इतिहास रचा, उसे देश और दुनिया भर के मुल्कों ने तो सराहा ही आज के युग की लाइफलाइन माने जाने वाले इंटरनेट सर्च इंजन गूगल (Internet search Engine google) ने भी अपने डूडल (Doodle) के माध्यम से भारत की इस शानदार कामयाबी को सलाम किया है।

गूगल महत्वपूर्ण अवसरों पर आकर्षक डूडल देकर घटना विशेष के महत्व को दर्शाता है और कल भारत के चंद्रयान मिशन चंद्रयान-3 की सफल लैंडिग की ऐतिहासिक घटना पर भी गूगल ने आकर्षक डूडल बनाया गया है। इस डूडल (Doodle) में गूगल (google) की स्पेलिंग के दूसरे “ओ” अक्षर को चंद्रमा के आकार दिया गया है, जो मुस्कुरा रहा है और उसके दक्षिणी ध्रुव (South Pole) पर भारत के चंद्रयान को दिखाया गया है।

दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

डूडल (Doodle) में एक जिफ भी लगाया गया है जिसमें चंद्रयान (Chandrayaan) जब चांद की कक्षा में चक्कर लगा रहा था तो चांद उसे हैरानी से देखता है और जब चंद्रयान उसकी सतह पर उतरता है और रोवर सतह पर चलता है तो वह खुश हो जाता है। चांद के आस पास टिमटिमाते तारे में दिखाये गये हैं।

गौरतलब है कि भारत का चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) बेहद सटीकता के साथ चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव (South Pole) पर उतरा है। चंद्रमा का यह हिस्सा लैंडिंग के हिसाब से बेहद खतरनाक माना जाता है और यही वजह है कि अभी तक दुनिया के जिस भी देश ने यान भेजे हैं वह उसके इक्वेटोरियल रीजन पर ही उतारे गये हैं। कोई देश चांद के दक्षिणी ध्रुव (South Pole) पर उतर नहीं पाया लेकिन कल भारत के चंद्रयान-3 ने इसी हिस्से पर उतरकर एक नया इतिहास रचा, जिसे आज दुनिया अपने अपने तरीके से सलाम कर रही है।

गूगल महत्वपूर्ण अवसरों पर आकर्षक डूडल देकर घटना विशेष के महत्व को दर्शाता है और कल भारत के चंद्रयान मिशन चंद्रयान-3 की सफल लैंडिग की ऐतिहासिक घटना पर भी गूगल ने आकर्षक डूडल बनाया गया है।

#ShahTimes

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर