नई दिल्ली । श्रीलंका (Sri Lanka) में भारत के उच्चायुक्त गोपाल बागले (Gopal Bagle) को ऑस्ट्रेलिया (Australia) में नया भारतीय उच्चायुक्त (Indian High Commissioner) नियुक्त किया गया है।
दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें
विदेश मंत्रालय के अनुसार 1992 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी गोपाल बागले इससे पूर्व विदेश मंत्रालय (Foreign Ministry) के आधिकारिक प्रवक्ता और प्रधानमंत्री कार्यालय में तैनात रह चुके हैं। वह पाकिस्तान (Pakistan) में भारत (India) के उप उच्चायुक्त भी रह चुके हैं।
गोपाल बागले को जुलाई 2020 में श्रीलंका (Sri Lanka) में उच्चायुक्त बनाया गया था। उनकी नयी नियुक्ति कार्यभार संभालने के समय से प्रभावी होगी।
Shah Times Reporter
शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।