गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

मदरसों के सरकारी अनुदान होंगे बंद

None 2024-08-21 11:02:21
मदरसों के सरकारी अनुदान होंगे बंद
मदरसों में अध्ययनरत बच्चों को उनके धर्म की शिक्षा के विपरीत अन्य धर्म की शिक्षा ग्रहण करने या उपासना में उपस्थित होने के लिए बाध्य करने वाले मदरसों के सभी सरकारी अनुदान बंद करने के निर्देश 

भोपाल, ( Shah Times) । मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मदरसों में अध्ययनरत बच्चों को उनके धर्म की शिक्षा के विपरीत अन्य धर्म की शिक्षा ग्रहण करने या उपासना में उपस्थित होने के लिए बाध्य करने वाले मदरसों के सभी सरकारी अनुदान बंद करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में कल मंत्रिपरिषद की बैठक हुई। डॉ यादव ने बैठक से पहले अपने संबोधन में कहा कि मदरसों में अन्य धर्म की शिक्षा पर प्रतिबंध के संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं। 

संविधान के अनुच्छेद 28 (3) के प्रावधान के अनुसार मदरसों में अध्ययनरत बच्चों को उनके धर्म की शिक्षा के विपरीत अन्य धर्म की शिक्षा ग्रहण करने अथवा उपासना में उपस्थित होने के लिए बाध्य करने वाले मदरसों के सभी सरकारी अनुदान बंद किए जाएंगे। ऐसे मदरसों की मान्यता समाप्त करने की विधिवत कार्यवाही और अन्य उपयुक्त वैधानिक कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाएगी।

दरअसल राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने पिछले कुछ समय से लगातार राज्य के कई जिलों में चल रहे मदरसों में अनियमितताओं की ओर ध्यान दिलाया था। 

आयोग ने ये भी बताया था कि मदरसों में बहुत से दूसरे धर्मों के बच्चों के नाम दर्ज हैं। आयोग के इस ओर संज्ञान दिलाए जाने और अनियमितताएं सामने आने के बाद राज्य के श्योपुर में लगभग 50 मदरसों की मान्यता भी शासन द्वारा समाप्त की गई थी।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर