शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

कड़ाके की ठंड और शीतलहर से परेशान गरीबों के प्रति सरकार संवेदनहीन

None 2024-01-19 21:59:54
कड़ाके की ठंड और शीतलहर से परेशान गरीबों के प्रति सरकार संवेदनहीन

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार चरम पर है। स्वास्थ्य सेवाएं ध्वस्त है। इलाज के अभाव में मरीजों की जान जा रही है।

लखनऊ,(Shah Times)। समाजवादी पार्टी (Sp) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि कडाके की ठंड और शीतलहर से परेशान गरीबों के प्रति सरकार संवेदनहीन रवैया बनाये हुये हैं।


अखिलेश यादव ने एक बयान में कहा कि शीत लहर और भीषण ठंड से आम जनता त्रस्त है। तापमान लगातार गिर रहा है। सर्दी का सितम जारी है। लेकिन सरकार ने ठंड और सर्दी से बचाव के लिए कोई भी उपाय नहीं किया है। न कहीं अलाव जल रहे हैं और न रैन बसेरों की व्यवस्था है। गरीबों का बुरा हाल है। सर्दी और ठंड से लोग बेबस हैं।


उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेताओं और कई सामाजिक संगठनों ने गरीबों को कंबल बांटे लेकिन सरकार की तरफ से कहीं कोई कंबल वितरण और सर्दी से बचाव का कोई प्रभावी कार्य नहीं हुआ। सरकार गरीबों को लेकर संवेदनहीन बनी हुई है।


अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार चरम पर है। स्वास्थ्य सेवाएं ध्वस्त है। इलाज के अभाव में मरीजों की जान जा रही है। सरकार की कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं हो रहा है। हालत लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। भाजपा सरकार ने सब व्यवस्थाओं को बर्बाद कर दिया। भाजपा सरकार गरीब विरोधी, किसान विरोधी, नौजवान विरोधी है। आगामी लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को उसके अहंकार का जवाब देगी।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर