शुक्रवार, 09 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

समाचार पत्र संस्थापक की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का वार,लोकतंत्र की आवाज़ दबा रही है सरकार

None • 2025-05-16 16:21:57
समाचार पत्र संस्थापक की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का वार,लोकतंत्र की आवाज़ दबा रही है सरकार

कांग्रेस नेताओं का मोदी सरकार पर प्रेस स्वतंत्रता को दबाने का आरोप

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने गुजरात समाचार के संस्थापक की ईडी द्वारा गिरफ्तारी को प्रेस की आज़ादी पर हमला बताया। उन्होंने पीएम मोदी पर लोकतंत्र की आवाज़ दबाने का आरोप लगाया।

नई दिल्ली ,(Shah Times)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि वे आलोचना को लोकतंत्र की आत्मा कहने के बावजूद, विरोधी आवाजों को दबाने का काम कर रहे हैं।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा गुजरात समाचार जैसे 93 वर्षों पुराने प्रतिष्ठित समाचार पत्र के संस्थापक बाहुबली भाई शाह की गिरफ्तारी, इस बात का स्पष्ट संकेत है कि केंद्र सरकार आलोचना सहन नहीं करना चाहती।

खरगे ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने हाल में कहा था कि आलोचना लोकतंत्र की आत्मा है, लेकिन गुजरात समाचार के वरिष्ठ संस्थापक को गिरफ्तार कर उन्होंने दर्शा दिया है कि आलोचकों को निशाना बनाना अब सरकार की रणनीति बन चुकी है। यह डरे हुए तानाशाह का पहला संकेत होता है।"

उन्होंने आगे जोड़ा, “जिस किसी ने भी सरकार के खिलाफ़ सच बोलने की कोशिश की, उसे जेल भेज दिया गया। मीडिया की स्वतंत्रता को दबाना और उसे अपनी विचारधारा का माध्यम बनाना लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है।”

राहुल गांधी ने इसे लोकतंत्र की मूल भावना पर हमला बताते हुए कहा, “गुजरात समाचार को खामोश करने की कोशिश केवल एक अख़बार को दबाने की नहीं है, बल्कि यह पूरे लोकतंत्र की आवाज़ को कुचलने की साज़िश है। जब सत्ता, सच्चाई दिखाने वाले मीडिया संस्थानों पर ताले लगाने लगे, तब समझ लेना चाहिए कि लोकतंत्र खतरे में है।”

राहुल गांधी ने यह भी कहा, “देश न डंडे से चलेगा, न डर से - भारत चलेगा सच और संविधान से।”

#GujaratSamachar #PressFreedom #DemocracyInDanger #RahulGandhi #MallikarjunKharge #EDAction #MediaFreedom

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर