गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

सिम कार्ड पोर्ट कराने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी

None 2024-06-29 17:22:47
सिम कार्ड पोर्ट कराने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी

मोबाइल फोन चलाने वाले करोड़ों लोगों के लिए बहुत जल्द सिम कार्ड नियम में बदलाव आने वाला है।

New Delhi, (Shah Times)। मोबाइल फोन चलाने वाले करोड़ों लोगों के लिए बहुत जल्द सिम कार्ड नियम में बदलाव आने वाला है। दरअसल 1 जुलाई से लोगों को राहत मिलने वाली है। अब तक मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी करवाने में ज्यादा समय लगता था लेकिन 1 तारीख से पोर्ट करवाने में पहले से कम वक्त लगेगा।

आपको बता दें कि सिम कार्ड से जुड़े नियम समय-समय पर अपडेट होते रहते हैं। ऐसे में भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण यानी TRAI का मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी से जुड़ा नया नियम 1 जुलाई 2024 से करोड़ों टेलीकॉम यूजर्स के लिए लागू हो जाएगा। नए नियम लागू होने के बाद अब लोगों को SIM Card Port कराने के लिए सात दिनों का इंतजार करना होगा। लेकिन पहले मोबाइल नंबर को पोर्ट कराने में 10 दिनों का समय लगता था।

इसका मतलब यह हुआ कि अब नए नियम लागू होने के बाद लोगों का ये इंतजार तीन दिनों तक कम हो जाएगा। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण का इन नियमों को लेकर कहना है कि नए नियमों के लागू होने से धोखाधड़ी जैसी घटनाओं पर लगाम कसने में मदद मिलेगी।

पहले की अगर हम बात करे तो तब फोन चोरी हो जाने पर एफआईआर की कॉपी देकर तुरंत ही यूजर्स को नया सिम कार्ड मिल जाता था, लेकिन अब 1 जुलाई से अगर किसी भी व्यक्ति के साथ ऐसा होता है तो उन्हें नए सिम के लिए भी थोड़ा इंतजार करना होगा। इस मामले में अब सात दिनों का लॉक-इन पीरियड होगा, यानी नई सिम के लिए 7 दिनों का लंबा इंतजार करना पड़ेगा।

इसके अलावा जिन लोगों ने हाल ही में सिम कार्ड स्वैप किया है उन्हें भी मोबाइल नंबर पोर्ट के लिए सात दिनों का इंतजार करना होगा। इसका मतलब यह हुआ कि अगर आज आपका मोबाइल फोन चोरी हुआ है तो आपको नई सिम अगले 7 दिनों बाद मिलेगी। ऐसा करने के पीछे का कारण SIM Swapping Fraud से बचाव करना है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर