शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

पाकिस्तानी बॉलर्स का शानदार प्रदर्शन, ऑस्ट्रेलिया को 318 रन पर किया ढेर

None 2023-12-27 12:02:47
पाकिस्तानी बॉलर्स का शानदार प्रदर्शन, ऑस्ट्रेलिया को 318 रन पर किया ढेर

मेलबर्न । पाकिस्तानी गेंदबाजों (Pakistani bowlers) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टेस्ट मैच के दूसरे दिन बुधवार को ऑस्ट्रेलिया (Australia) की पहली पारी में 318 रनों पर समेट दिया।

ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने आज कल के तीन विकेट पर 187 रनों से आगे खेलना शुरु किया। सुबह के पहले सत्र में 204 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया (Australia) का चौथा विकेट के रूप में शाहीन अफरीदी ने ट्रेविस हेड को 17 रन पर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद मार्नस लाबुशेन भी 63 रन बनाकर आउट हो गये। उन्हें जमाल ने शफीक के हाथों कैच आउट कराया। उस्मान ख्वाजा ने 42, मिचेल मार्श ने 41, डेविड वॉर्नर ने 38 और स्टीव स्मिथ ने 26 रन बनाकर आउट हुए। शेष बल्लेबाज दहाई अंक में भी स्कोर नहीं कर सके। ऑस्ट्रेलिया (Australia) के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे और पूरी टीम 318 रन पर सिमट गई।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

इससे पहले कल तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान (Pakistan) के कप्तान शान मसूद (Shan Masood) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। वर्षा बाधित मैच में ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में तीन विकेट पर 187 रन बनाए थे।

पाकिस्तान (Pakistan) की ओर से आमेर जमाल ने तीन विकेट मिले, वही मीर हमजा (Meer Hamza) और हसन अली (Hasan Ali), शाहिन शाह अफरीदी (shahin shah Afridi) ने 2-2 विकेट लिए 1आगा सलमान (Agha Salman) ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का स्कोर बोर्ड इस प्रकार है:-
ऑस्ट्रेलिया पहली पारी बल्लेबाजी

खिलाड़ीरन
डेविड वॉर्नर कैच आजम बोल्ड सलमान38
उस्मान ख्वाजा कैच सलमान बोल्ड हसन42
मार्नस लाबुशेन कैच शफीक बोल्ड आमेर जमाल63
स्टीव स्मिथ कैच रिजवान बोल्ड आमेर जमाल26
ट्रैविस हेड कैच सलमान बोल्ड शाहीन17
मिचेल मार्श कैच आमेर जमाल बोल्ड मीर हमजा41
एलेक्स कैरी कैच रिजवान बोल्ड शाहीन04
मिचेल स्टार्क कैच सलमान बोल्ड मीर हमजा09
पैट कमिंस कैच मीर हमजा बोल्ड आमेर जमाल13
नेथन लायन कैच मीर हमजा बोल्ड हसन08
जोश हेजलवुड नाबाद05
अतिरिक्त52

कुल 96.5 ओवर में 318 रन पर ऑल आउट
विकेट पतन: 1-90, 2-108, 3-154 , 4-204, 5-250, 6-260 , 7-275 , 8-286, 9-308, 10-318

पाकिस्तान गेंदबाजी

खिलाड़ीओवरमेडनरनविकट
शाहीन शाह अफरीदी275852
मीर हमजा225512
हसन अली23.57612
आमेर जमाल191643
आगा सलमान50221
https://shahtimesnews.com/the-bachchans-a-saga-of-excellence-100-year-old-history-of-amitabh-bachchan-family/

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर