गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

हज 2024 सफलतापूर्वक संपन्न, हज यात्री सुरक्षित घर पहुंचे

None 2024-07-23 19:23:59
हज 2024 सफलतापूर्वक संपन्न, हज यात्री सुरक्षित घर पहुंचे
इस माह के अंत में हज 2025 की घोषणा संभव, संभावित हजयात्री अपने पासपोर्ट तैयार रखे।

नई दिल्ली,(Shah Times)।हज 2024 के सभी भारतीय हज यात्री सुरक्षित घर वापस पहुंचे। भारत पहुंचे 95 प्रतिशत से अधिक हज यात्रियों ने सऊदी अरब में हज कमेटी आफ़ इंडिया और कांसुलेट जनरल ऑफ इंडिया द्वारा की गई व्यवस्थाओं पर संतोष और खुशी व्यक्त की है, और भारत सरकार विशेषकर अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय का शुक्रिया अदा किया।

दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट पर हज कमेटी आफ़ इंडिया के सीईओ डॉ. लियाकत अली ने हज यात्रियों का स्वागत किया।अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के निदेशक और हज कमेटी आफ़ इंडिया के सीईओ डॉ. लियाकत अली अफ़ाक़ी ने कहा की अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की विशेष निगरानी और रुचि से हज 2024 कई मायनों में अनुकरणीय रहा। इस बारे में बताते हुए डॉ. अफ़ाक़ी ने कहा की हज 2024 में पहली बार भारतीय हज यात्रियों को सुविधाओं के मामले में कई नायाब तोहफे मिले हैं।


1- मदीना में 95% से अधिक भारतीय हज यात्रियों को मस्जिद नबवी के बहुत करीब ठहराया गया था।
2- 300 किमी/घंटा हाई-स्पीड आरामदायक ट्रेन "हरमेन ट्रेन" से जेद्दा से सीधे मक्का तक पहुंचाया।
3- पवित्र मशाइर ए मुकदसा में सभी हज यात्रियों को मीना के निश्चित सीमा के भीतर रखा गया था।
4- हज सुविधा ऐप के रूप में सभी हज यात्रियों को एक सहायक प्रदान किया गया जो सभी आवश्यक-आवश्यकताओं के साथ-साथ हज यात्रियों के स्वास्थ्य और कल्याण में सहायक साबित हुआ।
5- हज यात्रियों को कई आरोहणों पर हवाई किराए में भारी छूट मिली।

डॉ. अफ़ाक़ी ने आगे कहा कि हज 2025 को और भी बेहतर और सुविधाओं से भरपूर बनाने के लिए केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजीजू,अल्पसंख्यक कार्य राज्य मंत्री माननीय जॉर्ज कुरियन के संरक्षण में पूरी गंभीरता के साथ प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।


हज 2024 की सफलता पर हज कमेटी आफ़ इंडिया के सीईओ डा लियाकत अली अफ़ाक़ी भा.रा. से ने हज यात्रियों को दोनों देशों के दिशानिर्देशों का पालन करके सफलतापूर्वक हज पूरा करने के लिए शुक्रिया अदा किया है।

डा अफ़ाक़ी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ज़ुबिन इरानी और पूर्व राज्य मंत्री जॉन बर्ला, कैबिनेट सचिव के. श्रीनिवास आर कटिकिथला, संयुक्त सचिव सीपीएस बख्शी का विशेष शुक्रिया अदा किया है जिनके योग्य संरक्षण, विशेष रुचि और हज के मामलों में पूर्ण सहयोग हज की सफलता का एक प्रमुख कारण बना। इसके साथ ही उन्होंने हज से जुड़े सभी मंत्रालयों विशेषकर अल्पसंख्यक मंत्रालय,विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय, नागरिक उड्डयन मंत्रालय, वित्त मंत्रालय और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय का शुक्रिया अदा किया है जिनके आपसी सहयोग से हज 2024 एक आदर्श हज बन सका।

डा अफ़ाक़ी ने हज से जुड़े सभी लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि हज व्यवस्था किसी एक व्यक्ति या संस्था से संभव नहीं है,बल्कि यह एक बहुत बड़ी टीम का काम है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर