गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

हज सुविधा ऐप हज यात्रियों के स्वास्थ्य में भी मददगार साबित होगा

None 2024-05-04 19:09:02
हज सुविधा ऐप हज यात्रियों के स्वास्थ्य में भी मददगार साबित होगा

भारत सरकार का स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय हर साल पूरे देश में भारतीय हज यात्रियों के टीकाकरण (135-ACYW) और अन्य अनिवार्य टीकाकरण की व्यवस्था करता है। उन्होंने कहा कि हज करने में स्वास्थ्य और फिटनेस


मुंबई,(Shah Times)। भारत सरकार विशेषकर अल्पसंख्यक कार्य मंत्री स्मृति ज़ुबिन ईरानी के नेतृत्व और संरक्षण में हज 2024 की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। अपने मंत्री के संरक्षण में अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय अभी भी भारतीय हज यात्रियों कि कबेहतर सुविधाओं के लिए प्रयासरत है, इन सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए मंत्रालय ने हज सुविधा ऐप विकसित किया है जो हज यात्रियों के स्वास्थ्य की जरूरतों को पूरा करेगा और मददगार भी होगा।

हज सुविधा ऐप ने 29 अप्रैल 2024 से अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं। हज यात्री ऐप डाउनलोड करें, इसे चलाना सीखें और इसका पूरा लाभ उठाएं, ये बातें हज कमेटी ऑफ इंडिया के सीईओ डा लियाकत अली अफ़ाक़ी, आईआरएस ने हज हाउस में हज यात्रियों के चिकित्सा शिविर का उद्घाटन करते हुए कहीं।डा.अफाकी ने आगे कहा कि भारत सरकार का स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय हर साल पूरे देश में भारतीय हज यात्रियों के टीकाकरण (135-ACYW) और अन्य अनिवार्य टीकाकरण की व्यवस्था करता है। उन्होंने कहा कि हज करने में स्वास्थ्य और फिटनेस के महत्व और उपयोगिता को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, हज यात्रियों को अपने स्वास्थ्य के लिए हर समय स्वच्छता नियमों को ध्यान में रखना चाहिए।

सीईओ हज कमेटी ऑफ इंडिया ने आगे बताया कि भारत सरकार पूरे हज सीजन के दौरान भारत के हर शहर के साथ-साथ सऊदी अरब के दोनों पवित्र शहरों मक्का और मदीना में भारतीय हज यात्रियों को चिकित्सा सहायता प्रदान करेगी। हज यात्रायों के देखभाल के लिए पर्याप्त संख्या में उच्च योग्य डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ उपलब्ध करेंगी।

सरकार भारतीय हज यात्रियों के लिए पर्याप्त मात्रा में दवाएं और चिकित्सा उपकरण भी प्रदान करती है, मक्का में 10 औषधालय, अज़ीज़िया में 40 बिस्तरों वाला अस्पताल, अज़ीज़िया में 30 बिस्तरों वाला अस्पताल और मदीना में 3 औषधालय और भारतीय हज यात्रियों के लिए 15 बिस्तरों वाला मुख्य औषधालय स्थापित किया गया है। हज यात्री चौबीस घंटे निःशुल्क इन चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

आज के शिविर में बड़ी संख्या में हज यात्रियों ने टीका लगवाया।इस मौके पर हज कमेटी ऑफ इंडिया के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी नजीम अहमद भी शामिल हुए।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर