गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

उत्तराखंड सरकार से हल्द्वानी दंगे के मास्टर माइंड की पत्नी ने हाईकोर्ट में मांगा जवाब

None • 2024-05-02 19:53:30
उत्तराखंड सरकार से हल्द्वानी दंगे के मास्टर माइंड की पत्नी ने हाईकोर्ट में मांगा जवाब

हाईकोर्ट में साफिया मलिक की ओर से दायर जमानत प्रार्थना पत्र पर न्यायमूर्ति रवीन्द्र मैठाणी की पीठ में सुनवाई हुई। जमानत प्रार्थना पत्र में कहा गया कि उस पर लगाये गये आरोप बेबुनियाद हैं।

नैनीताल, (Shah Times)। उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुए दंगे के मास्टर माइंड अब्दुल मलिक की पत्नी साफिया मलिक जमानत के लिये हाईकोर्ट पहुंच गयी है। अदालत ने इस मामले में सरकार से जवाब दाखिल करने को कहा है।हाईकोर्ट में साफिया मलिक की ओर से दायर जमानत प्रार्थना पत्र पर न्यायमूर्ति रवीन्द्र मैठाणी की पीठ में सुनवाई हुई। जमानत प्रार्थना पत्र में कहा गया कि उस पर लगाये गये आरोप बेबुनियाद हैं। उसने न तो धोखाधड़ी की है और न ही फर्जी दस्तावेज के बल पर सरकारी जमीन खुर्दबुर्द की है।याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि उसके खिलाफ दर्ज अभियोग गलत है। इस मामले में वाद उच्च न्यायालय में लंबित है।

उस पर फैसला आना बाकी है, लेकिन सरकार ने उसके खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर दिया।अदालत ने अंत में उसकी जमानत पर सरकार से चार सप्ताह के अदंर जवाब दाखिल करने को कहा है। अब इस प्रकरण में अगली सुनवाई चार सप्ताह बाद होगी।याचिकाकर्ता साफिया विगत 03 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। वह तभी से जेल में बंद है। उस पर अपने पति अब्दुल मलिक और चार अन्य लोगों के साथ मिल कर हल्द्वानी के बनभूलपुरा के कंपनी बाग में नगर निगम की भूमि को धोखाधड़ी और जालसाली से खुर्दबुर्द करने का आरोप है।

यह भी आरोप है कि भूमि को हड़पने के लिये उसने न्यायालय में कूटरचित दस्तावेज और फर्जी शपथ पत्र पेश किये।हल्द्वानी नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट की ओर से उसके खिलाफ इसी साल 22 फरवरी को गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।इसके बाद वह फरार हो गयी थी। उसे पुलिस ने बरेली के गिरफ्तार किया था। हल्द्वानी दंगे का मास्टर माइंड एवं साफिया का पति अब्दुल मलिक और उसके बेटा अब्दुल मोइद भी जेल में बंद हैं। गत 08 फरवरी को प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने को लेकर हल्द्वानी में दंगा भड़का था।

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर