गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

70 सालों के बाद देश की आधी आबादी को मिला उनका हक

None • 2023-10-30 18:12:41
70 सालों के बाद देश की आधी आबादी को मिला उनका हक

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि 70 सालों के बाद देश की आधी आबादी को उनका हक एवं सम्मान मिला है।

लालगंज में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में अपने 40 मिनट के संबोधन में मुख्यमंत्री ने सबसे अधिक फोकस महिला शक्ति पर रखा। उन्होने कहा कि 70 साल बाद महिला आरक्षण विधेयक पास हुआ। 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में दस हजार महिला पुलिसकर्मी थी जिनकी तादाद अब चार गुना बढ़ कर 40 हजार हो गई है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि कन्या सुमंगला योजना की राशि 15 हजार रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपए की गई है। तीन लाख से कन्याओं की शादी मुख्यमंत्री विवाह योज‌ना के तहत कराई गई है। हर कन्या को 51 हजार रुपए की सहायता राशि दी गई है। आज अन्य सेवाओं में भी बहनो को पूरा लाभ मिल रहा है। खेल कूद में भी बढ़ावा मिल रहा है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 11 महिलाओ को सम्मानित किया तथा 210 करोड़ रुपए की 241 परियोजनाओ का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

अर्ध पहाड़ी आदिवासी बहुल इलाके को ध्यान में रखकर उन्होने कहा कि यहां के कोल, मुसहर,चेरो एवं थारू आदि जातियों के लोगों को मकान दिए जाएंगे। साथ ही उन्होेने अतिसंवेदनशील इस तहसील के लोगों को हर घर तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति की गारंटी भी दी। उन्होने कहा कि यह योजना जल्द ही मूर्त रूप ले लेगी। काम तेजी से चल रहा है। उन्होंने उप चुनाव में भाजपा अपना दल गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने के लिए आभार व्यक्त किया।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मां विंध्यवासिनी देवी का आशीर्वाद देश प्रदेश को मिलता है। उन्होंने विश्व प्रसिद्ध त्रिकोण यंत्र की भी चर्चा की। जिला प्रशासन से मां विंध्यवासिनी विश्व विद्यालय के निर्माण कार्य के लिए शीघ्र जमीन तलाश करने के निर्देश दिये और कहा कि हम इस विश्वविद्यालय के लिए शिलान्यास करेंगे।

https://twitter.com/myogiadityanath/status/1718910264991506650?t=se-MCaPnza9qlSSKOUlRVQ&s=19

सभा में केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं अनुप्रिया के पति आशीष पटेल विधायक रत्नाकर मिश्र अनुराग पटेल, रिंकी कोल विनीत सिंह आदि मंच पर मौजूद थे।

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर