गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

प्रयागराज की तरह ऐतिहासिक और सुविधाजनक बनाया जाएगा हरिद्वार कुंभ

None • 2025-02-10 15:33:58
प्रयागराज की तरह ऐतिहासिक और सुविधाजनक बनाया जाएगा हरिद्वार कुंभ

महाकुंभनगर (शाह टाइम्स) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सोमवार को सपरिवार त्रिवेणी संगम में स्नान कर मां गंगा, यमुना और सरस्वती की पूजा-अर्चना की। उन्होंने हरिद्वार कुंभ को प्रयागराज की तरह ऐतिहासिक और सुविधाजनक बनाने की बात कही।

महाकुंभ को भव्य महोत्सव बताया
धामी ने महाकुंभ को धार्मिक महोत्सव बताते हुए कहा कि संगम में डुबकी लगाना अपने आप में महान धार्मिक कार्य है। देश-विदेश से श्रद्धालु महाकुंभ में पुण्य लाभ कमाने पहुंच रहे हैं। स्नान के दौरान मुख्यमंत्री धामी का पारिवारिक रूप भी देखने को मिला। वह संगम की लहरों में बच्चे के साथ हंसी-मजाक करते नजर आए।

हरिद्वार कुंभ को सुविधाजनक बनाया जाएगा
मुख्यमंत्री धामी ने 2027 में हरिद्वार में होने वाले कुंभ की तैयारियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है। ताकि हरिद्वार कुंभ को भी प्रयागराज की तरह ऐतिहासिक और सुविधाजनक बनाया जा सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उत्तराखंड सरकार इस महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराएगी। आयोजन को भव्य और दिव्य बनाया जाएगा।

आस्था का केंद्र है यह
संगम में स्नान के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि मुझे भी यहां आस्था की डुबकी लगाने का अवसर मिला। प्रयागराज देश और दुनिया के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। यहां आकर मन को असीम शांति और ऊर्जा मिलती है। मुख्यमंत्री ने महाकुंभ में पूज्य संतों और महात्माओं का आशीर्वाद लिया और कहा कि संत समाज की दिशा तय करते हैं। उन्होंने कहा कि हम उनके मार्गदर्शन से प्रेरणा लेते हैं और उनके आशीर्वाद से आगे बढ़ते हैं।

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर