गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने जापान को 4-2 से हराया

None 2023-09-29 12:18:29
हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने जापान को 4-2 से हराया

19वें एशियाई खेलों के पुरुष हॉकी मुकाबले के पहले राउंड में जापान को 4-2 से हराकर प्रतियोगिता में अपनी तीसरी जीत की दर्ज

हांगझोउ । हरमनप्रीत सिंह (Harmanpreet Singh) की अगुवाई वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम (Indian men's hockey team) ने शुक्रवार को चीन में चल रहे 19वें एशियाई खेलों (19th Asian Games) के पुरुष हॉकी मुकाबले के पहले राउंड में जापान को 4-2 से हराकर प्रतियोगिता में अपनी तीसरी जीत दर्ज की है।

भारत की ओर से अभिषेक खेल के 13वें और 48वें मिनट में जबकि मनदीप सिंह (Mandeep Singh) ने 24वें मिनट में और अमित रोहिदास (Amit Rohidas) ने 34में मिनट में गोल दागे। वहीं, जापान की ओर से गेंकी मिटानी ने खेल के 57वें मिनट में और रयोसी काटो ने 60वें मिनट में 1-1 गोल किये।

https://twitter.com/TheHockeyIndia/status/1707403117653008841?t=FZPF0JWSJju3sGqELA32lw&s=19

भारतीय टीम (Indian team) ने अपनी शानदार लय को जारी रखते हुए मुकाबले की शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज में खेल का आगाज किया। खेल के 13वें मिनट में भारतीय खिलाड़ी जर्सी नंबर 5 अभिषेक ने फील्ड गोल कर पहले क्वार्टर में टीम को बढ़त दिलाई। इससे पहले भारतीय खिलाड़ियों ने खेल के पांचवें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया था, लेकिन वह उसे गोल में तब्दील नहीं कर सके।

दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

दूसरे क्वार्टर में भारतीय खिलाड़ियों ने एक और गोल कर अपनी बढ़त को दोगुना कर दिया। भारत के लिए यह गोल मनदीप सिंह ने खेल के 24वें मिनट में फील्ड गोल के ज़रिए किया। यह इस मैच का दूसरा फील्ड गोल था। इसके तुरंत बाद ही भारतीय टीम ने एक ओर पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया, लेकिन टीम इसे गोल में तब्दील नहीं कर सकी।

पहले हाफ के बाद भारतीय टीम (Indian team) आत्मविश्वास से लबरेज़ थी और उन्होंने खेल का तीसरा गोल कर अपने इरादे साफ कर दिए। भारत के लिए तीसरा गोल अमित रोहिदास ने दागा। तीसरे क्वार्टर में भारतीय डिफेंस ने गोल बचाने में में अपनी अहम भूमिका निभाई।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

खेल का अंतिम क्वार्टर भी भारतीय टीम के नाम रहा। मुकाबले के चौथे क्वार्टर में भारतीय खिलाड़ी अभिषेक ने अपना दूसरा और टीम का चौथा गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।
जापान की टीम गोल की तलाश में लगातार संघर्ष करती हुई दिखाई दी, लेकिन भारतीय डिफेंडरों को भेद पाना उनके लिए आसान नहीं रहा। हालांकि, जापान की टीम को खेल के 57वें मिनट में पहली सफलता मिली। जापान की ओर से यह गोल गेंकी मिटानी ने किया। खेल का रोमांच यहीं नहीं रुका और जापान ने खेल के अंतिम क्वार्टर में एक और गोल किया। खेल के आख़िरी मिनट में जापानी खिलाड़ी रयोसी काटो ने एक और गोल कर अपनी टीम के स्कोर में इजाफा कर दिया।

इस जीत के साथ भारतीय टीम (Indian team) पूल एक में पाकिस्तान (Pakistan) को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष पर पहुंच गई है। इससे पहले भारत ने उज्बेकिस्तान और सिंगापुर को एकतरफा मुकाबले में हराया था।
भारतीय टीम (Indian team) अब अपना मुकाबला चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ शनिवार को खेलेगी।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर