गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

हरियाणा CM नायब सिंह सैनी का ऐलान, विनेश फोगाट को मिलेगा सिल्वर मेडल विजेता वाला इनाम...

None 2024-08-08 13:32:13
हरियाणा CM नायब सिंह सैनी का ऐलान, विनेश फोगाट को मिलेगा सिल्वर मेडल विजेता वाला इनाम...

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि भले ही विनेश फोगाट फाइनल नहीं खेल पाईं लेकिन उन्हें ईनाम से लेकर वो सभी सुविधाएं दी जाएंगी, जो एक सिल्वर मेडलिस्ट को दी जाती हैै।

GOPI SAINI

पेरिस ओलंपिक में भारतीय रेसलर विनेश फोगाट को बड़ा झटका लगा। विनेश फोगाट फाइनल में पहुंची, लेकिन मेडल जीतने में नाकाम रही। दरअसल, उन्होंने 50 किलोग्राम कैटेगरी में हिस्सा लिया था, लेकिन वजन महज 100 ग्राम अधिक था, जिसके बाद उन्हें डिस्क्वालिफाई कर दिया गया। इस फैसले से हैरान विनेश फोगाट ने रेसलिंग से रिटायरमेंट का एलान कर दिया। विनेश फोगाट के रिटायरमेंट से हर कोई हैरान है। बहरहाल, इस बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बड़ा ऐलान किया है।

https://twitter.com/NayabSainiBJP/status/1821345808991584278?t=cXACCUiG4cqMe1dXcmutfQ&s=08

ईनाम से लेकर वो सभी सुविधाएं दी जाएंगी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि भले ही विनेश फोगाट फाइनल नहीं खेल पाईं लेकिन उन्हें ईनाम से लेकर वो सभी सुविधाएं दी जाएंगी, जो एक सिल्वर मेडलिस्ट को दी जाती है. वह अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखते हैं कि किन्हीं भी कारणों से वो भले ही ओलंपिक का फाइनल नहीं खेल पाई हो लेकिन हम सबके लिए वो एक चैंपियन है।

'हमें आप पर गर्व है विनेश…'

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी आगे लिखते हैं कि हमारी सरकार ने ये फैसला किया है कि विनेश फौगाट का स्वागत और अभिनंदन एक मेडलिस्ट की तरह ही किया जाएगा। हरियाणा सरकार ओलंपिक रजत पदक विजेता को जो सम्मान, ईनाम और सुविधाएं देती है वे सभी विनेश फौगाट को भी कृतज्ञता पूर्वक दी जायेंगी, हमें आप पर गर्व है विनेश।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर