गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

'वो भी हमारा बेटा…' गोल्ड मेडल जीतने वाले अरशद नदीम पर नीरज चोपड़ा की मां ने लुटाया प्यार

None 2024-08-09 12:31:57
'वो भी हमारा बेटा…' गोल्ड मेडल जीतने वाले अरशद नदीम पर नीरज चोपड़ा की मां ने लुटाया प्यार

"हम रजत पदक से खुश हैं. जो स्वर्ण पदक जीतने वाला था (अरशद नदीम), वह भी हमारा बेटा है- नीरज चोपड़ा की मां सरोज देवी

Gopi Saini

Neeraj Chopra Mother: शाह टाइम्स। नीरज चोपड़ा के एक बार फिर मेडल जीतने से उनकी मां बेहद खुश हैं। उन्होंने मीडिया के साथ हुई बातचीत के दौरान अपनी खुशी का इजहार किया है। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तानी जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीम को लेकर भी दिल जीत लेने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ''हम बहुत खुश हैं। हमें तो सिल्वर भी गोल्ड जैसा लग रहा है।'' पत्रकार ने जब अरशद नदीम के बारे में बात की तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा, ''कोई बात नहीं जी। जो गोल्ड ले गया है वो भी हमारा लड़का है। मेहनत करके हासिल किया है। हर खिलाड़ी का दिन होता है। वह चोटिल था, इसलिए हम उसके प्रदर्शन से खुश हैं। जब वो आएगा तो मैं उसका पसंदीदा खाना बनाऊंगी।"

https://www.instagram.com/reel/C-b8awJPGWo/?igsh=OTF4OTBjOW84cjJ0

नीरज चोपड़ा की मां का नाम सरोज देवी है। पिछली बार नीरज चोपड़ा ने जब टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था, तब उन्होंने उनका पसंदीदा डिश 'चूरमा' के साथ स्वागत किया था। नीरज को बचपन से ही 'चूरमा काफी रास आता है। यही वजह है कि जब वह घर पहुंचते हैं तो उनकी मां उनके लिए 'चूरमा' बनाती हैं।

फाइनल मुकाबले में अरशद नदीम 92.97 मीटर थ्रो के साथ टॉप पर रहे। जिसके लिए उन्हें गोल्ड मेडल हासिल हुआ। वहीं नीरज चोपड़ा ने 89.45 मीटर का थ्रो किया। जिसकी वजह से वह सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाने में कामयाब रहे। ब्रांज मेडल ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स के खाते में गया। उन्होंने फाइनल राउंड में 88.54 मीटर दूर थ्रो किया था।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर