गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

हेड कांस्टेबल ने कार्बाइन से अंधाधुंध फायरिंग कर अध्यापक को मौत के घाट उतारा 

None 2024-03-18 11:34:31
हेड कांस्टेबल ने कार्बाइन से अंधाधुंध फायरिंग कर अध्यापक को मौत के घाट उतारा 

मुजफ्फरनगर ,(Shah Times) । ज़िला मुजफ्फरनगर में हेड कांस्टेबल ने कार्बाइन से अंधाधुंध फायरिंग कर अध्यापक को मौत के घाट उतारा ।

ज़िला मुजफ्फरनगर के थाना सिविल लाइन इलाके में एसडी इंटर कॉलेज के बाहर हेड कांस्टेबल ने गोलियों से भूनकर अध्यापक की हत्या कर दी। पुलिस ने हेड कांस्टेबल को हिरासत में ले लिया है।

 कल रात को थाना सिविल लाईन को खबर मिली कि जिला वाराणसी से हाईस्कूल एग्जाम की कॉपी लेकर आए हेड कांस्टेबल चन्द्रप्रकाश द्वारा अध्यापक धर्मेन्द्र कुमार को गोली मारकर हत्या कर दी है।

  खबर पर थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जानकारी की गयी तो पाया कि जनपद वाराणसी से हाईस्कूल परीक्षा (UP Board )की कॉपी लेकर अध्यापक धर्मेन्द्र कुमार व  संतोष कुमार मय पुलिस गार्द उ0नि0 नागेन्द्र चौहान मय पिस्टल व मुख्य आरक्षी चन्द्रप्रकाश मय कार्बाईन नियुक्ति पुलिस लाईन वाराणसी तथा दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जितेन्द्र मौर्य व कृष्णप्रताप वाहन संख्या UP 81 BT 2155 से दिनांक 14.03.2024 को चले थे । रास्ते में जनपद प्रयागराज, शहाजहाँपुर,  पीलीभीत, मुरादाबाद, बिजनौर में कॉपियां उतारकर आज दिनांक 17/18.03.2024 की रात्रि में जनपद मुजफ्फरनगर पहुंचे थे तथा एसडी इण्टर कॉलेज का दरवाजा बंद होने के कारण गाड़ी में ही विश्राम कर रहे थे । गाड़ी में आगे ड्राईवर के साथ उ0नि0 नागेन्द्र चौहान व अध्यापक संतोष कुमार थे तथा पीछे मुख्य आरक्षी चन्द्रप्रकाश, अध्यापक धर्मेन्द्र कुमार व दोनो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीगण थे । 

मुजफ्फरनगर थानाक्षेत्र सिविल लाईन में जनपद वाराणसी से परीक्षा कॉपी लेकर आए अध्यापक की सुरक्षा गार्द में लगे मु0आ0 द्वारा गोली मारकर हत्या करने के प्रकरण में थाना सि0 लाईन पुलिस द्वारा मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजकर अभि0 को हिरासत में लिया गया है । प्रकरण के सम्बन्ध में एसपी सिटी का आधिकारिक बयान

सबसे की गयी पूछताछ के मुताबिक यह जानकारी हुई है कि मुख्य आरक्षी चन्द्रप्रकाश शराब के नशे में था तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीयों से बार-बार तम्बाकू (सुरती) मांग रहा था और किसी को आराम नहीं करने दे रहा था । जब अध्यापक धर्मेन्द्र कुमार द्वारा इस पर आपत्ति की गयी तो मुख्य आरक्षी चन्द्रप्रकाश द्वारा उन पर सरकारी कार्बाईन से अनियंत्रित फायर खोल दिया गया जिससे अध्यापक धर्मेन्द्र पुत्र  राज कुमार राम निवासी बैराठ, रामगढ जनपद चंदौली गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ पर डॉक्टर द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया । थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा उक्त टीम में मौजूद सभी लोगों को हिरासत में लेकर शस्त्रों को कब्जे में ले लिया गया है । 

उच्चाधिकारीगण द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है । फील्ड यूनिट की टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलन किया जा रहा है । पुलिस द्वारा मृतक अध्यापक के परिवारीजनों को सूचित कर दिया गया है तथा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है ।

Head constable killed teacher by firing indiscriminately with carbine

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर