गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

उत्तर प्रदेश में अगले 5 दिनों तक और सताएगी गर्मी, कई जिलों में लू का अलर्ट जारी

None 2024-06-14 16:37:44
उत्तर प्रदेश में अगले 5 दिनों तक और सताएगी गर्मी, कई जिलों में लू का अलर्ट जारी

Tanu

आने वाले पांच दिनों तक यूपी में भीषण गर्मी और लू का कहर जारी रहने का पूर्वानुमान है।

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के कारण लोगों का हाल-बेहाल है। आलम यह है कि कूलर और एसी के बिना राहत नहीं मिल रही है। आने वाले पांच दिनों तक यूपी में भीषण गर्मी और लू का कहर जारी रहने का पूर्वानुमान है।

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, गोंडा, बहराइच, कानपुर देहात, कानपुर नगर, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में ऊष्ण लहर लू से तीव्र ऊष्ण लहर लू चलने की संभावना है। इन जिलों में भीषण लू को लेकर रेड अलर्ट जारी है. इसके साथ ही प्रतापगढ़, सोनभद्र, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, श्रावस्ती, सीतापुर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अम्बेडकरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, एटा, मैनपुरी और उसके आसपास के इलाकों में ऊष्ण लहर लू चलने के आसार है।

अमौसी स्थित मौसम विभाग के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मौसम शुष्क और गर्म पछुआ हवाओं तथा आसमान साफ होने के कारण हो रहे तीव्र सौर विकिरणीय ऊष्मन के कारण गुरुवार को उत्तर प्रदेश में लू के क्षेत्रफलीय वितरण में प्रभावी वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि 46.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ कानपुर प्रदेश में सबसे गर्म रहा है। प्रदेश में ज्यादातर स्थानों पर जारी लू से भीषण लू की परिस्थितियों के आगामी 15 जून तक बिना किसी विशेष परिवर्तन के ऐसे ही जारी रहने के आसार है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया है कि उत्तर प्रदेश में इन पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं प्रदेश में बारिश को लेकर बताया गया है कि 16 जून के बाद पूर्वांचल के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। हालांकि 17 जून को लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जगहों पर आंधी-तूफान आने की संभावना जताई गई है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर