गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

दिल्ली में भारी बारिश ने तोड़ा 41 साल का रिकॉर्ड

None • 2023-07-09 16:53:10
दिल्ली में भारी बारिश ने तोड़ा 41 साल का रिकॉर्ड

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र सहित देश के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में भारी से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना को लेकर ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

नई दिल्ली। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में रविवार को सुबह से ही भारी बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र सहित देश के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में भारी से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना को लेकर रविवार के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। दिल्ली में रविवार सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुयी। यहां पिछले 24 घंटों में 153 मिमी बारिश हुई, जो 41 साल में एक दिन में सबसे ज्यादा बारिश का रिकॉर्ड है। इससे पहले 25 जुलाई 1982 को यहां 169.9 मिमी बारिश हुई थी।

इस बीच शनिवार को रिकॉर्ड बारिश के बाद कनॉट प्लेस के गलियारों से लेकर लुटियंस दिल्ली के चौड़े रास्ते राष्ट्रीय राजधानी की हर सड़कें जलमग्न हो गईं। जलजमाव के कारण मिंटो ब्रिज को बंद करना पड़ा। लोक निर्माण विभाग (Public Works Department) ने बताया कि जलजमाव की लगभग 200 शिकायतें मिलीं। आईटीओ, मजनू का टीला, रोहतक रोड, रिंग रोड, पांडव नगर अंडरपास, पुराना किला रोड, सरिता विहार चौक और मथुरा रोड पर प्रगति मैदान में पानी भरने की सूचना मिली है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को जलभराव की कुल 56 शिकायतें मिलीं। मौसम विभाग के अनुसार गुड़गांव में भी बारिश हुई और रविवार को यहां सुबह आठ बजे तक 71 मिमी बारिश हुई। दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब, जम्मू- कश्मीर के लिए भारी से अत्यधिक भारी बारिश के आसार हैं।

दैनिक शाह टाइम्स के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय है, जिसके कारण कल दिल्ली सहित कई जगहों पर भारी बारिश हुई। भूस्खलन और भूस्खलन के बाद अचानक आई बाढ़ से शिमला, सिरमौर, लाहौल, स्पीति, चंबा और सोलन में कई सड़कें अवरुद्ध हो गयी, जिसके मद्देनजर मौसम विभाग नेहिमाचल प्रदेश के सात जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है।

मौसम विभाग ने राजसमंद, जालौर, पाली, अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, जयपुर और कोटा सहित राजस्थान के नौ से अधिक जिलों में बहुत भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की है। वहीं दक्षिण भारत के केरल और कर्नाटक के भी कई इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने केरल के चार जिलों- कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।

#ShahTimes

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर