गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

मुंबई सहित देश के कई हिस्सों में भारी बारिश, महाराष्ट्र में रेड अलर्ट जारी

None 2024-09-26 11:14:27
मुंबई सहित देश के कई हिस्सों में भारी बारिश, महाराष्ट्र में रेड अलर्ट जारी
महाराष्ट्र में लगातार हो रही बारिश के बाद भारतीय मौसम विभाग ने बुधवार को 26 सितंबर सुबह 8:30 बजे तक के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, रायगढ़, पालघर, नंदुरबार, धुले, जलगांव, सोलापुर और सतारा जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है।

मुंबई (Shah Times) वैसे तो देश में मानसून ने दस्तक दे दी है। पर पूरी तरह से बारिश कहीं-कहीं ही देखी जा सकती है। ऐसा ही हाल महाराष्ट्र के मुंबई का है। मुंबई में भारी बारिश के चलते जीवन अस्त-व्यस्त है।

रेड अलर्ट किया गया जारी

महाराष्ट्र में लगातार हो रही बारिश के बाद भारतीय मौसम विभाग ने बुधवार को 26 सितंबर सुबह 8:30 बजे तक के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, रायगढ़, पालघर, नंदुरबार, धुले, जलगांव, सोलापुर और सतारा जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है।

कई उड़ानों को किया गया रद्द

महाराष्ट्र के कई जिलों में हो रही लगातार बारिश के बाद, अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम के कारण दो उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया तथा सात उड़ानों को मुंबई हवाई अड्डे पर वापस लौटना पड़ा।

बीएमसी ने भी जारी किया अलर्ट

बीएमसी अधिकारी ने बताया कि एहतियात के तौर पर अवकाश घोषित किया गया है क्योंकि मौसम विभाग ने गुरुवार सुबह 8:30 बजे तक अत्यधिक भारी बारिश की भविष्यवाणी करते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। नगर निकाय ने नागरिकों से अपील की है कि वे केवल आवश्यक होने पर ही अपने घरों से बाहर निकलें।

दक्षिण भारत में भी भारी बारिश

मुंबई नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार शाम 6 बजे से पहले मुंबई के पूर्वी उपनगरों में सबसे अधिक 30 मिमी से भी कम बारिश हुई। आईएमडी ने बुधवार को 26 से 30 सितंबर तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर