गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

हेमंत सोरेन को ईडी ने किया गिरफ्तार,चंपई सोरेन होंगे झारखंड के नए सीएम

None 2024-01-31 22:20:59
हेमंत सोरेन को ईडी ने किया गिरफ्तार,चंपई सोरेन होंगे झारखंड के नए सीएम

चंपई सोरेन होंगे झारखंड के नए  मुख्यमंत्री…सत्ताधारी दल के सभी विधायकों ने चंपई सोरेन को अपना नेता चुना ।कांग्रेस-झामुमो-राजद नेताओं ने राज्यपाल को महागठबंधन विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा

 रांची,(Shah Times) l जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार कर लिया है ,इससे पहले झारखंड सीएम हेमंत सोरेन ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया था।

मिली जानकारी के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने 7 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद सीएम हेमंत सोरेन को हिरासत में ले लिया है. ईडी की पूछताछ के बाद सीएम हेमंत सोरेन राजभवन पहुंचे और इसके बाद उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया।

वहीं इसी बीच झारखंड में सत्ताधारी दल के विधायक राजभवन पहुंच चुके हैं. सत्ताधारी दल के सभी विधायकों ने चंपई सोरेन को अपना नेता चुन लिया है. ऐसे में चंपई सोरेन झारखंड के नए सीएम बन सकते हैं ।

चंपई सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक हैं.2005 से लगातार विधायक चंपई सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा सुप्रीमो शिबू सोरेन के बेहद करीब माने जाते हैं,  वह 2005 से सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। चंपई वर्तमान में झारखंड के वर्तमान परिवहन मंत्री हैं।  परिवहन के अलावा उनके पास अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग भी है।

बता दें, ईडी की टीम ने सीएम हाउस में हेमंत सोरेन से करीब 7 घंटे की लंबी पूछताछ की है.  वहीं हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद सीएम आवास, राजभवन, बीजेपी कार्यालय समेत रांची के अलग-अलग इलाकों में सुरक्षा भी बढ़ा दी गयी है.

सूत्रों के अनुसार अब तक के पूछताछ में ED के अधिकारी हेमंत सोरेन के जवाब से संतुष्ट नहीं है. हेमन्त सोरेन ने अब तक के पूछताछ में सिर्फ हा ना में जवाब दिया है. ED के अधिकारियों ने हेमन्त सोरेन से 40 से ज्यादा सवाल पूछ गए हैं. हेमन्त सोरेन कई सवालों को सुनने के बाद ED अधिकारियों पर झल्ला गए. इस बीच रांची के कई इलाकों में धारा 144 लागू है. सीएम हाउस के बाहर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है वहीं माइकिंग भी की जा रही है.

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी यानि कल्पना सोरेन की सीएम बनाने की चर्चा तेज हो गयी है. वहीं कल्पना सोरेन के अलावा चंपई सोरेन के सीएम बनाने की भी बात कही जा रही है. हालांकि जेएमएम प्लान बी पर भी काम कर रहा है. अब जरा प्लान भी के बारे में जानिए. दरअसल हेमंत सोरेन के प्लान भी में डिप्टी सीएम बनाने का भी प्रस्ताव है. सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक प्लान बी में झारखंड में दो उप मुख्यमंत्री होंगे।

,

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर