शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

हिना खान को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जानकारी

None 2024-06-29 08:18:18
हिना खान को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जानकारी

फिल्मी दुनियां की जानी-मानी बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने हाल ही में खुद को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है।

Mumbai, ( Shah Times) । फिल्मी दुनियां की जानी-मानी बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने हाल ही में खुद को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है। जिसने उनके फैंस को हैरान कर दिया है। दरअसल पिछले दिनों खबरें आई थीं कि एक्ट्रेस को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और अब एक्ट्रेस ने अपनी सेहत को लेकर एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमे उन्होंने बताया कि वह ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। एक्ट्रेस ने पुष्टि की है कि हाल ही में उन्हें पता चला कि वह स्टेज थ्री ब्रेस्ट कैंसर की चपेट में आ गई हैं। शुक्रवार को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने फैंस के साथ एक बहुत दुखभरी खबर साझा की है।

हिना खान ने अपने स्वास्थ्य को लेकर जानकारी देते हुए लिखा "आप सभी को हैलो, हाल की अफवाहों को संबोधित करने के लिए, मैं सभी हिनाहोलिक्स और उन सभी के साथ कुछ जरूरी न्यूज साझा करना चाहती हूं जो मुझसे प्यार करते हैं और मेरी परवाह करते हैं। मुझे स्टेज तीन के स्तन कैंसर का पता चला है। इस चुनौतीपूर्ण डायग्नोसिस के बावजूद, मैं सभी को आश्वस्त करना चाहती हूं कि मैं ठीक हूं। मैं इस बीमारी पर काबू पाने के लिए मजबूत, दृढ़ और पूरी तरह से प्रतिबद्ध हूं। मेरा इलाज पहले ही शुरू हो चुका है और मैं इससे और भी मजबूत होकर उभरने के लिए हर जरूरी कदम उठाने को तैयार हूं।"

हिना खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अपने फैंस से कहा की 'मैं आपसे विनम्र निवेदन करती हूं कि आप इस दौरान मेरी प्राइवेसी का सम्मान करें। मैं आपके प्यार, स्ट्रेंथ और आशीर्वाद की गहराई से सराहना करती हूं। जब मैं इस यात्रा पर आगे बढ़ूंगी तो आपके व्यक्तिगत अनुभव और सपोर्टिव सजेशन मेरे लिए बहुत मायने रखेंगे। मैं, अपने परिवार और प्रियजनों के साथ, फोक्स्ड, मजबूत और पॉजिटिव हूं। हमें विश्वास है कि ईश्वर की कृपा से मैं इस चुनौती से पार पा लूंगी और पूरी तरह स्वस्थ हो जाऊंगी। कृपया अपनी प्रार्थनाएं, आशीर्वाद और प्यार भेजें।'

https://www.instagram.com/p/C8v9bSJCG1v/?igsh=cHp5eDBzN3dldzI2

हिना खान के इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने कमेंट्स किए हैं और एक्ट्रेस को मजबूत बने रहने और उनके जल्द स्वस्थ रहने की कामना की है। हिना के पोस्ट पर जय भानुशाली, रोहन मेहरा, अंकिता लोखंडे, अदा खान, आमिर अली हेली शाह, आशका गोराडिया, सायंतनी घोष, और गौहर खान सहित कई बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस ने प्रतिक्रिया दी है और एक्ट्रेस का हौसला बढ़ाया है।

आपको बता दें कि हिना खान ने जैसे ही सोशल मीडिया यह पोस्ट किया है, उनके फैंस चिंता में हैं। हर कोई अभिनेत्री की सलामती की दुआ कर रहा है। अक्सर सोशल मीडिया पर अपने स्टाइलिश फोटोज और वीडियो से फैंस का दिल जीतने वाली हिना खान को लेकर यह खबर दिल तोड़ने वाली है। बता दें कि टीवी की दुनिया में हिना खान ने टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से खास पहचान बनाई है। इसके बाद वह कई म्यूजिक वीडियो और फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर