शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

आज का इतिहास

None 2023-10-10 10:19:06
आज का इतिहास

10 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

ब्रिटिश खगोलविद विलियम लासेल ने 1846 में नेपच्यून के प्राकृतिक उपग्रह की खोज की।
क्यूबा ने 1868 में स्पेन से स्वतंत्रता पाने के लिए विद्रोह किया।
वाराणसी में मदन मोहन मालवीय की अध्यक्षता में प्रथम अखिल भारतीय हिन्दी सम्मेलन का आयोजन 1910 में किया गया था।
शिकागो में स्थित लोयोला विश्वविद्यालय के लेक शोर परिसर में अल्फा डेल्टा गामा बिरादरी की स्थापना 1924 में की गई।
सोवियत संघ ने 1942 में आस्ट्रेलिया के साथ अपने राजनयिक संबंध की शुरुआत की।
द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 1944 को होलोकोस्ट में 800 जीप्सी बच्चों को मार डाला गया था।
टोकियो में 1964 को हुए ग्रीष्मकालीन ओलंपिक का पहली बार दूरदर्शन पर सीधा प्रसारण किया गया।
फिजी ने 1970 में स्वतंत्रता हासिल की।
रोहिणी खादिलकर राष्ट्रीय चेस प्रतियोगिता जीतने वाली प्रथम महिला 1978 में बनी।
दूसरा हुगली पुल ‘विद्यासागर सेतु’ 1992 में खुला।
भारत के कैलाश सत्यार्थी को नोबेल पुरस्कार की घोषणा 2014 में की गयी।

10 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति

भारत के प्रारम्भिक कम्युनिस्ट नेताओं में से एक श्रीपाद अमृत डांगे का जन्म 1899 में हुआ।
भारतीय उपन्यासकार आर. के. नारायण का जन्म 1906 में हुआ।
बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा का जन्म 1954 में हुआ।
नोबेल पुरस्कार से सम्मानित फ्रेंच लेखक क्लाद सिमोन का जन्म 1913 में हुआ।
अमरीकी फुटबॉल में ग्रीन बे पैकर्स के मशहूर क्वार्टरबैक ब्रैट फार्व का जन्म 1969 में हुआ।
भारत के प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह का जन्म 1924 में हुआ।
हिन्दी के प्रसिद्ध आलोचक डॉ. रामविलास शर्मा का जन्म 1912 में हुआ।
कन्नड़ भाषा के विख्यात साहित्यकार के शिवराम कारंत का जन्म 1902 में हुआ।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

10 अक्टूबर को हुए निधन

1930 के दशक की प्रसिद्ध अभिनेत्री रूबी मेयर्स का निधन 1983 में हुआ।
श्रीलंका के पूर्व प्रधानमंत्री सिरीमाओ भंडारनायके का निधन 2000 में हुआ।
पद्मभूषण ग़ज़ल सम्राट जगजीत सिंह का सोमवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में 2011 को निधन हो गया।
दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर हास्य अभिनेत्री मनोरमा(तमिल अभिनेत्री) का निधन 2015 में हुआ।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर