शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

आज का इतिहास

None 2023-12-17 11:09:47
आज का इतिहास

17 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

1398 मंगोल सम्राट तैमूर लंग ने दिल्ली पर क़ब्ज़ा किया था ।
1715 सिखों के प्रमुख बंदा बहादुर बैरागी ने गुरुदासपुर में मुग़लों के सामने आत्मसमर्पण किया था ।
1777 फ्रांस ने अमेरिकी स्वतंत्रता को मान्यता दी थी ।
1803 ईस्ट इंडिया कंपनी ने उड़ीसा पर क़ब्ज़ा किया।
1902 इटली के प्रसिद्ध अविष्कारक मार्कोनी ने पहला रेडियो स्टेशन बनाया।
1907 उग्येन वांगचुक भूटान के पहले वंशानुगत राजा बने।
1925 तत्कालीन सोवियत संघ और तुर्की ने एक दूसरे पर हमला न करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1927 आस्ट्रेलिया के महान् बल्लेबाज सर डान ब्रेडमैन ने अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपने पहले ही मैच में शानदार 118 रनों की पारी खेली थी ।
1929 महान क्रांतिकारी भगत सिंह और राजगुरू ने अंग्रेज़ पुलिस अधिकारी सांडर्स को गोली मारी।
1931 भारत के इतिहास में इस दिन प्रोफेसर प्रशान्त चन्द्र महालनोबिस का सपना साकार हुआ
और कोलकाता में ‘भारतीय सांख्यिकी संस्थान’ की स्थापना हुई।
1933 भारत के दिग्गज क्रिकेटर लाला अमरनाथ ने अपने पदार्पण टेस्ट मैच में ही 118 रनों की बेहतरीन पारी खेली।
1940 महात्मा गांधी ने व्यक्तिगत सत्याग्रह आंदोलन स्थगित किया।
1971 भारत-पाक युद्ध समाप्त।
1996 नेशनल फुटबाल लीग का शुभारंभ हुआ।
1998 अमेरिकी और ब्रिटिश बम वर्षकों ने 'आपरेशन डेजर्ट फ़ाक्स' के तहत इराक पर भारी बमबारी की थी ।
2000 भारत और पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष मुख्यालयों में हॉटलाइन पुन: शुरू।
2002 तुर्की ने कश्मीर मुद्दे पर भारत का समर्थन किया।
2005 भूटान के राजा जिग सिगमे वांचुक को सत्ता से हटाया गया।
2008 शीला दीक्षित ने दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
2009 लेबनान के समुद्री तट पर कार्गो जहाज एमवी डैनी एफ टू के डूबने से 40 लोगों तथा 28000 से अधिक पशुओं की मौत हो गयी।
2014 अमेरिका और क्यूबा ने 55 साल के बाद दोबारा कूटनीतिक संबंधों को बहाल किया।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

17 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति

1556 बादशाह अकबर के दरबार के प्रसिद्ध कवि रहीम का जन्म।
1869 सखाराम गणेश देउसकर क्रांतिकारी लेखक, इतिहासकार तथा पत्रकार का जन्म हुआ।
1903 लक्ष्मी नारायण मिश्र हिन्दी के प्रसिद्ध नाटककार का जन्म हुआ।
1905 मुहम्मद हिदायतुल्लाह भारत के पहले मुस्लिम मुख्य न्यायाधीश, वे भारत के प्रथम कार्यवाहक राष्ट्रपति का जन्म हुआ।
1920 राजस्थान के भूतपूर्व सातवें मुख्यमंत्री हरिदेव जोशी का जन्म।
1955 जगदीश शेट्टार भारतीय राजनीतिज्ञ तथा कर्नाटक राज्य के भूतपूर्व मुख्यमंत्री का जन्म हुआ।
1972 भारतीय फिल्म अभिनेता जॉन अब्राहम का जन्म।

17 दिसंबर को हुए निधन

2019 भारतीय सिनेमा और रंगमंच के दिग्गज कलाकार श्रीराम लागू का निधन।
2020 इक़बाल अहमद ख़ान दिल्ली घराने के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक का निधन हुआ।
2020 सत्य देव सिंह भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज राजनेता का निधन हुआ।
1959 भोगराजू पट्टाभि सीतारामैया प्रसिद्ध भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, गाँधीवादी और पत्रकार का निधन हुआ।
1927 भारत के अमर शहीद प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी का निधन।
1645 मुग़ल सम्राट जहांगीर की पत्नी नूरजहां बेगम का निधन।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर