शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

आज का इतिहास

None 2023-09-10 11:05:01
आज का इतिहास

10 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

प्रशिया ने 1785 में अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किया।
साइमन बोलिवर 1823 में पेरु के राष्ट्रपति बने।
हवाई द्वीप में 1847 को पहला थियेटर खुला।
फ्रांस एवं जर्मनी के बीच 1914 में मार्ने का युद्ध समाप्त।
जर्मनी ने 1926 में ‘लीग ऑफ नेशंस’ की सदस्यता ली।
1935, में दून विद्यालय की स्थापना सतीश संजन दास द्वारा की गयी थी जो भारत के जाने-माने विद्यालयों में से एक है।
जर्मनी की सेना ने 1943 में रोम पर कब्जा किया और वेटिकन सिटी की सुरक्षा अपने हाथों में ली।
ब्रिटेन ने 1951 में ईरान का आर्थिक बाहिष्कार शुरू किया।
संसद ने 1966 में पंजाब एवं हरियाणा के गठन को मंजूरी दी।
अफ्रीकी देश गिनी ने 1974 में पुर्तग़ाल से स्वतंत्रता हासिल की।
विश्व व्यापार संगठन की पांचवी मंत्रिस्तरीय बैठक 2003 को कानकुन में प्रारम्भ।
स्विटजरलैंड की सर्न प्रयोगशाला के लार्ज हेड्रॉन कोलाइडर में सबसे बड़ा वैज्ञानिक प्रयोग 2008 को शुरू हुआ।
भारत-अमेरिका रणनीतिक सहयोग को 2011 में राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 21वीं सदी के लिए महत्त्वपूर्ण और अपरिहार्य बताया।
पूर्वोत्तर जापान में 2015 को बाढ और भूस्खलन के कारण 90 हजार लोग बेघर हुए।
रियो पैरा ओलंपिक में मरियप्पन थंगावेलु ने 2016 में स्वर्ण पदक और वरुण भाटी ने कांस्य पदक जीता।

दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

10 सितंबर को जन्मे व्यक्ति

प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी कुमार श्री रणजीत सिंह जी का जन्म 1872 को हुआ था।
भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री गोविन्द बल्लभ पंत का जन्म 1887 को हुआ था।
हिंदी के आधुनिक गद्यकारों में से एक राधिकारमण प्रसाद सिंह का जन्म 1890 में हुआ।
राष्ट्रवादी, हिंदी सेवी और आर्यसमाजी भवानी दयाल संन्यासी का जन्म 1892 को हुआ था।
प्रसिद्ध तेलुगू साहित्यकार विश्वनाथ सत्यनारायण का जन्म 1895 को हुआ था।
आधुनिक हिंदी कथा-साहित्य की बहुचर्चित और सम्मानित लेखिका चित्रा मुद्गल का जन्म 1944 को हुआ था।
भारत के जाने-माने फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप का जन्म 1972 में हुआ।

10 सितंबर को हुए निधन

भारतीय क्रांतिकारी जतीन्द्रनाथ मुखर्जी का निधन 1915 को हुआ था
बंगाल के लोकप्रिय उपन्यासकार सुकुमार राय का निधन 1923 को हुआ था।

https://shahtimesnews.com/shah-times-muzaffarnagar-10-sept-23-e-paper/

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर