गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

थाने के सामने हिस्ट्रीशीटर की सरेआम हत्या, एक को पुलिस ने मौके से किया गिरफ्तार

None 2023-07-16 14:22:20
थाने के सामने हिस्ट्रीशीटर की सरेआम हत्या, एक को पुलिस ने मौके से किया गिरफ्तार

एसपी सिटी ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। हिस्ट्रीशीटर पर अलग थानों में कई प्राथमिकी दर्ज है। उसकी हत्या के एक आरोपी को पकड़ लिया गया है।

बरेली । उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में थाना प्रेमनगर थाने से चंद कदम दूरी पर एक हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। मोटर साइकिल पर सवार तीन हमलावर ने तमंचों से आठ फायर कर मौके से फरार हो गये हैं।

एसपी सिटी बरेली राहुल भाटी ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर अजय वाल्मीकि(26) की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है।अजय पर अलग थानों में कई प्राथमिकी दर्ज है। उसकी हत्या के एक आरोपी को पकड़ लिया गया है। उससे पूछताछ हो रही है। उन्होंने बताया बताया कि आपसी रंजिश लेकर घटना हुयी है।

https://twitter.com/bareillypolice/status/1680382772421222400?s=20

जाटवपुरा मोहल्ला निवासी अजय वाल्मीकि (26) शनिवार शाम सात बजे दोस्त लकी के घर गया था। परिजनों के अनुसार शनिवार साढ़े आठ बजे मोटर साइकिल से अजय वाल्मीकि और लकी दोनों डीडीपुरम में एक अन्य दोस्त के घर मिलने जा रहे थे। प्रेमनगर थाने के पास पहुँचते ही दूसरी मोटरसाइकिल से आए, विनय, राहुल और नितिन ने अजय वाल्मीकि की मोटर साइकिल को रोक लिया। अजय कुछ समझ पाता, इससे पहले तीन हमलावरों ने फायरिंग कर दी, लकी थाने की और दौड़ा, उसकी आवाज सुनकर पुलिसकर्मी मदद को आए। इस बीच दो हमलावर फरार हो गये, जबकि विनय को पुलिस ने पकड़ लिया गया।

अजय को जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

Breaking, uttar pradesh,SP City Bareilly, Rahul Bhati , history sheeter Ajay Valmiki , Bareilly Police, Shah Times

History sheeter murdered in front of police station, police arrested one from the spot

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर