गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

जम्मू–कश्मीर में आतंक को खत्म करने की तैयारी, गृहमंत्री ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग

None 2024-06-16 11:48:41
जम्मू–कश्मीर में आतंक को खत्म करने की तैयारी, गृहमंत्री ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग

अमित शाह ने जम्मू–कश्मीर में सुरक्षा स्थिति और अमरनाथ यात्रा की तैयारी की समीक्षा के चलते आज एक हाई लेवल मीटिंग बुलाई है। जिसमें वह आतंक-निरोधी अभियानों को तेज करने के लिए गाइडलाइंस भी देंगे।

~ Tanushree Rajput

नई दिल्ली,(शाह टाइम्स)।जम्मू-कश्मीर में हाल ही के दिनों में हुई आतंकी घटनाओं के बाद गृहमंत्री अमित शाह एक्शन मोड में आ गए हैं। जिस दौरान अमित शाह ने जम्मू–कश्मीर में सुरक्षा स्थिति और अमरनाथ यात्रा की तैयारी की समीक्षा के चलते आज एक हाई लेवल मीटिंग बुलाई है। जिसमें वह आतंक-निरोधी अभियानों को तेज करने के लिए गाइडलाइंस भी देंगे।

गृहमंत्री अमित शाह की हाई-लेवल मीटिंग ऐसे टाइम पर हो रही है, जब तीन दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसी तरह की एक बैठक की थी। जिसमें उन्होंने तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर जम्मू में हुए हमले सहित कई आतंकी घटनाओं के बाद अधिकारियों को निर्देश जारी किए थे। पीएम नरेन्द्र मोदी ने अधिकारियों से आतंकवाद विरोधी क्षमताओं की पूरी ताकत से तैनात करने के लिए कहा हैं।

दरअसल एक हफ्ते पहले जम्मू के रियासी जिले में श्रद्धालुओं से भरी बस पर कुछ आतंकियों ने हमला कर दिया था, जिस दौरान घटना में 9 लोगों की मौत हो गई थी।

जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा को लेकर हो रही बैठक को महत्वपूर्ण इसलिए माना जा रहा है क्योंकि अमित शाह को जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति, अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा बलों की तैनाती, घुसपैठ की कोशिश, आतंकवाद रोधी अभियानों के हालात और केंद्रशासित प्रदेश में सक्रिय दहशतगर्दों के बारे में बताए जाने की संभावना है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी के निर्देश के अनुरूप गृह मंत्री सुरक्षा एजेंसियों द्वारा की जाने वाली तत्काल कार्रवाई के बारे में वह व्यापक गाइडलाइंस भी देने वाले हैं।

इस बैठक में नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर अजित डोभाल, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, अगले सेना प्रमुख के तौर पर नामित लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी, केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला, खुफिया ब्यूरो के निदेशक तपन डेका, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशक अनीश दयाल सिंह, जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक आर आर स्वैन और अन्य शीर्ष सुरक्षा अधिकारी शामिल हो सकते हैं।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर