गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

गृह मंत्रालय ने किया नोटिफिकेशन जारी,लखबीर सिंह लांडा आतंकी करार

None 2023-12-30 09:49:43
गृह मंत्रालय ने किया नोटिफिकेशन जारी,लखबीर सिंह लांडा आतंकी करार

नई दिल्ली। बब्बर खालसा इंटरनेशनल के मेंबर लखबीर सिंह लांडा को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आतंकी करार दिया है। 

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लखबीर सिंह लांडा को आतंकवादी घोषित किए जाने को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है। 

गृह मंत्रालय के नोटिफिकेशन के मुताबिक लखबीर सिंह लांडा के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि अधिनियम के तहत यह फैसला लिया गया‌ है।

बता दें कि लखबीर सिंह लांडा के खिलाफ साल 2021 में लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया था। NIA ने लांडा पर इनाम भी घोषित किया था। केंद्र सरकार के मुताबिक, लखबीर सिंह आतंकवादी गतिविधियों में शामिल है। इसी के चलते उसे आतंकी घोषित किया गया है।

अधिसूचना के मुताबिक, लखबीर पर आरोप है कि उसने मोहाली में पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस मुख्यालय पर रॉकेट की मदद से हमले को अंजाम दिया था।

इसके अलावा लखबीर सिंह लांडा पर पंजाब में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए सीमा पार से आईईडी, हथियार और विस्फोटकों की सप्लाई करने का भी आरोप है,साथ ही लखबीर सिंह लांडा अलग-अलग आपराधिक मामलों में भी शामिल रहा है। जैसे आतंकी मॉड्यूल को खड़ा करना, जबरन वसूली, हत्याएं, आईईडी लगाना, हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी और धन का इस्तेमाल शामिल है।

लखबीर सिंह लांडा पंजाब तरनतारन जिले का रहने वाला है फिलहाल उसका ठिकाना ,कनाडा के अल्बर्टा में है।

Babbar Khalsa International , Lakhbir Singh Landa , terrorist , Union Home Ministry India,Canada, Punjab, Tarn Taran,NIA,look out circular,

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर