गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

शहद हमारी स्किन के लिए क्यों होता है फायदेमंद,आइए जानते हैं।

None 2025-04-17 13:40:21
शहद हमारी स्किन के लिए क्यों होता है फायदेमंद,आइए जानते हैं।
शहद हमारी स्किन के लिए क्यों होता है फायदेमंद,आइए जानते हैं।   पुराने समय से ही शहद हमारी स्किन और सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।आयुर्वेद में शहद की एक अहम भूमिका रही है। दरअसल शहद हमारी कई बीमारियों में काम आता है। लेकिन क्या आप जानते है हर चीज को इस्तेमाल करने का एक तरीको होता है, यदि आप कोई भी चीज गलत तरीके से इस्तेमाल करते है तो वह फायदें कि जगह नुकसान कर सकती है। तो चलिए आज हम आपको बताते है शहद का अपनी स्किन पर कैसे इस्तेमाल करें।  यह बात तो सबी जानते हैं कि शहद को स्वाद, सेहत और सुंदरता को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। शहद का इस्तेमाल आप कई तरह से कर सकते हैं। आपको बता दें कि इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट और मॉइस्चराइजिंग गुण पाए जाते हैं, जो स्किन के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं। अगर आप स्किन पर रोजाना शहद लगाते हैं, तो नेचुरल ग्लो और चमकदार त्वचा मिल सकती है। हालांकि इसे स्किन केयर रूटीन में शामिल करने से पहले यह जानना जरूरी है कि शहद को स्किन पर लगाने का सही तरीका क्या है। क्योंकि गलत तरीके से किसी भी चीज का इस्तेमाल किया जाता तो वह फायदा की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। चेहरे पर शहद लगाने से होने वाले फायदें एजिंग की समस्या से छुटकारा मिलना शहद त्वचा को टाइट और यंग बनाने में मददगार है। त्वचा को लंबे समय तक जवां बनाए रखने के लिए एक चम्मच शहद में केले का पेस्ट मिलाएं और इसे अपने चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा करने से एजिंग की समस्या में मदद मिल सकती है। डेड स्किन न होना शहद में मौजूद प्राकृतिक एंजाइम्स स्किन को एक्सफोलिएट करते हैं और डेड स्किन सेल्स को हटा सकते हैं। शहद में चीनी को मिला कर स्क्रब करना चाहिए, क्योकि ऐसा करने से डेड स्किन को हटाने में मदद मिल सकती है। त्वचा का निखरना शहद में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो स्किन को प्रदूषण और फ्री रेडिकल्स से बचा सकते हैं। यह स्किन की कोशिकाओं को रिन्यू करता है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाता है। शहद में नींबू का रस मिलाकर लगाने से स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद मिल सकती है। चेहरे पर शहद लगाने का तरीका चेहरे पर शहद लगाने के लिए सबसे पहले चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धोकर साफ करें, क्योकि ऐसा करने से फेस को सारे पोर्स खुल जाते हैं। चेहरे पर हमेशा ऑर्गेनिक और शुद्ध शहद का उपयोग करें। शहद को लगाने के बाद कुछ मिनट तक छोड़ें। इसे धोने के लिए गुनगुना पानी इस्तेमाल करें। हफ्ते में इसे 2 बार अप्लाई कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके चेहरे की रंगत निखरने लगेंगी और आपका चेहरा बेदाग, मुलायम और खुबसूरत दिखने लगेगा।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर