शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

Honour Killing :नाबालिग लड़के ने बहन की हत्या

None 2023-12-07 12:38:36
Honour Killing :नाबालिग लड़के ने बहन की हत्या

चेन्नई । तमिलनाडु (Tamilnadu) के तिरुनेलवेली (Tirunelveli) जिले के थायायुथु (Thayayuthu) में ऑनर किलिंग के संदिग्ध मामले में एक नाबालिग लड़के द्वारा अपनी बड़ी बहन की हत्या कर दिये जाने की घटना सामने आयी है।
घटना मंगलवार देर रात की है और बुधवार को इसका खुलासा हुआ।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि युवती ए.थांगथाई (20) गंगईकोंडान औद्योगिक प्रक्षेत्र स्थित निजी कंपनी एसआईपीसीओटी में काम करती थी। उसका अपने एक सहकर्मी से प्रेम संबंध थो जो अनुसूचति जाति का था। लड़की के परिवार को उसके बारे में उस समय पता चला , जब उनके रिश्तेदार ने प्रेमीयुगल को हाल ही में एक मूवी थिएटर में देखा। इस बात को लेकर उनके घर में झगड़ा हो गया और थांगथाई सोमवार रात को लापता हो गयी। परिवार ने मंगलवार को थलाईयुथु थाने में शिकायत दर्ज करायी और उसी दिन उसका पता लगा लिया गया। लड़की ने दावा किया कि वह उस रात अपने दोस्त के घर पर थी।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

उन्होंने बताया कि पुलिस ने उसे महिला निकेतन में भर्ती करने की पेशकश की लेकिन उसने अपने घर लौटने का फैसला किया। जब वह घर पर थी, तो उसके 17 वर्षीय भाई ने बहस शुरू कर दी, जो बाद में और अधिक तीव्र हो गयी। गुस्से में आकर उसने उसकी हत्या कर दी। बाद में उसने थाने जाकर समर्पण कर दिया और अपना अपराध कबूल कर लिया।

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। नाबालिग होने के कारण उसे बाल सुधार गृह में रखा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

https://shahtimesnews.com/court-orders-to-declare-election-schedule-for-anjuman-sheikhzadgan

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर