दिल्ली। शिक्षकों का समाज निर्माण में विशेष योगदान है। सीआरसी ग्रुप ने इस अमूल्य योगदान की प्रशंसा की। ग्रुप ने 'स्पिरिट ऑफ नोएडा' (Spirit of Noida) अभियान के तहत नोएडा (Noida) के शिक्षकों को सम्मानित किया।
नोएडा सेक्टर-140 ए (Noida Sector-140A) स्थित फ्लैगशिप एक्सपीरियंस सेंटर में शिक्षकों के सम्मान के लिए भव्य समारोह का आयोजन किया गया। साईकृपा, एपनेलॉग, पहचान-द स्ट्रीट स्कूल, अंडर द ट्री, सेतु फाउंडेशन, अस्तित्व, पार्कशाला और साधना फाउंडेशन सहित आसपास के प्रसिद्ध गैर सरकारी संगठनों ने कार्यक्रम में उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें
सीआरसी ग्रुप के निदेशक सलिल कुमार ने बताया कि "शिक्षक किसी भी समाज की आधारशिला होते हैं और उनका प्रभाव कक्षा से कहीं आगे तक फैलता है। शिक्षक से सीख लेकर बच्चे भविष्य बनाते हैं। सीआरसी ग्रुप नोएडा में शिक्षा और उत्कृष्टता की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
Shah Times Reporter
शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।