गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

भयानक हादसा: प्रवासियों की नाव पलटने से 41 लोगों की मौत

None • 2024-06-11 11:53:38
भयानक हादसा: प्रवासियों की नाव पलटने से 41 लोगों की मौत

अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन की खोज और बचाव टीमें दक्षिण-पूर्वी शबवा में राधुम जिले के तटों से प्रवासियों के शवों को बरामद करने के लिए अथक प्रयास कर रही हैं।

अदन, यमन, (Shah Times) । पूर्वी यमन के तट से दूर अरब सागर में एक खौफनाक हादसे में प्रवासियों से खचाखच भरी एक नाव के पलट गयी, जिसके कारण कुल 41 अफ्रीकी प्रवासियों की मौत हो गयी।

एक सरकारी अधिकारी ने चीन की न्यूज एजेंसी शिन्हुआ को यह जानकारी दी। शबवा प्रांत में यमन के स्वास्थ्य मंत्रालय के महानिदेशक अली अल-धीब ने बताया कि 200 से अधिक अफ्रीकी प्रवासियों को ले जा रही एक नाव शबवा के तट से दूर पलट गई। उन्होंने कहा कि शबवा के स्वास्थ्य कार्यालय और अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन की खोज और बचाव टीमें दक्षिण-पूर्वी शबवा में राधुम जिले के तटों से शवों को बरामद करने के लिए अथक प्रयास कर रही हैं।

 उन्होंने बताया कि 41 शव बरामद किए गए हैं। वहीं, 70 से अधिक जीवित बचे लोग जिले के तट तक पहुंचने में कामयाब रहे और उन्हें मौके पर टीमों द्वारा तुरंत प्राथमिक चिकित्सा प्रदान की गई। अधिकारी ने कहा कि मरने वालों की संख्या में वृद्धि हो सकती है, क्योंकि दुखद घटना के बाद कुछ प्रवासियों का अभी भी पता नहीं चल पाया है। यमन में लगभग एक दशक से जारी संघर्ष के बावजूद, प्रवासी देश में खतरनाक समुद्री यात्राएं कर रहे हैं तथा अक्सर वे जर्जर तस्करी नौकाओं और चरम मौसम की स्थिति के कारण उत्पन्न खतरों का शिकार हो रहे हैं। यमन सऊदी अरब और अन्य खाड़ी देशों तक पहुंचने के इच्छुक हजारों अफ्रीकी प्रवासियों के लिए पारगमन बिंदु के रूप में कार्य करता है।

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर