गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

नेपाल में ख़ौफनाक भूकंप,129 की मौत सैकड़ों ज़ख्मी

None 2023-11-04 08:18:11
नेपाल में ख़ौफनाक भूकंप,129 की मौत सैकड़ों ज़ख्मी

दिल्ली एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में जुमे की रात को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार देर रात 23 बजकर 32 मिनट 54 सैंकेड पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6़ 4 मापी गयी।

नई दिल्ली । नेपाल में जुमे की  रात आए भूकंप ने ख़ौफनाक तबाही मचा दी है. 6.4 तीव्रता से वाले इस भूकंप की वजह से कई इमारतें तबाह और बर्बाद हो गई हैं. भूकंप के बाद अब तक 129 लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों ज़ख्मी है।

 इमारतों के मलबे में दबने की वजह कई लोग गंभीर तौर से ज़ख्मी हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि भूकंप की वजह से ज्यादातर  मौतें रुकुम पश्चिम और जाजरकोट में हुई है. मृतकों की जानकारी रुकुम पश्चिम के डीएसपी नामराज भट्टराई और जाजरकोट के डीएसपी संतोष रोक्का ने दी है।

नेपाल में तबाही मचाने वाले भूकंप की तीव्रता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उसका असर दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में देखा गया. बिहार के पटना और मध्य प्रदेश के भोपाल तक भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।

दिल्ली एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में जुमे की रात को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार देर रात 23 बजकर 32 मिनट 54 सैंकेड पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6़ 4 मापी गयी। भूकंप का केन्द्र नेपाल में 28.84 अक्षांश और 82.19 देशांतर पर जमीनी सतह से 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।

भूकंप के झटके उत्तर भारत में हरियाणा , उत्तर प्रदेश एवं राजस्थान में भी कई जगह पर महसूस किए गए। भूकंप के कारण लोग अपने घरों से बाहर निकल आये।

भूकंप से अब तक जानमाल के नुकसान की कोई खबर नही है।

 

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर