शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

हमारी सेहत के लिए कैसे फायदेमंद होती है पीपल कि पत्तियां,आईए जानते हैं।

None 2025-07-26 16:08:27
हमारी सेहत के लिए कैसे फायदेमंद होती है पीपल कि पत्तियां,आईए जानते हैं।
हमारी सेहत के लिए कैसे फायदेमंद होती है पीपल कि पत्तियां,आईए जानते हैं। हिंदू धर्म में पीपल के पेड़ को बहुत अधिक मान्यता दी जाती है।भारत में लोग पीपल के पेड़ की पूजा करते हैं। कहा जाता है कि पीपल के पेड़ में कई देवी देवताओं की वास होता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं पीपल का पेड़ सिर्फ भारत में पूजा ही नहीं जाता बल्कि इस पेड़ की पत्तियां हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभकारी होती है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि पीपल के पेड़ की पत्तियां हमारी सेहत के लिए कैसे लाभदायक होती है, आईए जानते हैं। भारत में पीपल के पत्तों को पूजा में इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं औषधीय गुणों से भरपूर ये पत्ते शरीर को कई तरह के लाभ पहुंचाने में मददगार हैं। जहां, कई लोग रोजाना सुबह खाली पेट इसके पानी का सेवन करते हैं, तो बहुत से ऐसे लोग हैं जो इसकी छाल का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। आइए जानते हैं सुबह खाली पेट पीपल के पत्ते से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में? पीपल के पत्ते खाने से होने वाले फायदें? आपको बता दें कि आयुर्वेद में पीपल के पेड़ को बहुत गुणकारी और लाभकारी माना गया है। इसके पत्ते, छाल, फल और जड़ें औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं। भारत में पीपल के पेड़ को पूजा जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं पीपल के पत्तों को अगर पानी में उबालकर पीने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। आयुर्वेद एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण के अनुसार, पीपल के पत्ते शरीर की अंदर से सफाई करने के साथ-साथ इम्यूनिटी भी बूस्ट करते हैं। इसके अलावा पीपल के पत्ते कई बीमारियों से बचाव भी करता है। दरअसल, आसान भाषा में कहा जाए तो पीपल के पत्ते शरीर के लिए अमृत का काम करते हैं। बॉडी में वीकनेस न होना पीपल के पत्ते का सेवन करने से बॉडी की कमजोरी और थकान दूर होती है। कमजोरी को दूर करने के लिए पीपल के पत्तों का पाउडर बना लें और उसमें बराबर मात्रा में मिश्री मिलाएं और उसका सुबह-शाम सेवन करें। ये पाउडर कमजोरी को दूर करेगा और बॉडी में फौलादी ताकत देगा। पीपल के पत्तों में मौजूद पोषक तत्व शरीर को प्राकृतिक एनर्जी देते हैं। इसका नियमित सेवन शारीरिक कमजोरी, सुस्ती और थकान को दूर हो सकती है। ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करनी पीपल के पत्तों का सेवन ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में असरदार हो सकता है। यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाता है और डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद है। खाली पेट इसके रस का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल संतुलित रहता है और इंसुलिन की सक्रियता बढ़ती है। पेट संबंधी समस्या न होना पीपल के पत्तों में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। नियमित रूप से इसका सेवन पाचन को बेहतर रखकर पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे कब्ज, गैस, अपच और एसिडिटी से राहत दिला सकता है। चोट के घाव ठीक होना अगर चोट लगने के बाद त्वचा पर घाव बन जाए, तो इस पर पीपल के पत्तों का पेस्ट लगाना फायदेमंद हो सकता है। पीपल के पत्तों में मौजूद एंटी-सेप्टिक गुण संक्रमण से बचाव करते हैं। इससे घाव भी जल्दी ठीक हो जाता है और इंफेक्शन का जोखिम कम होता है। हार्ट के लिए फायदेमंद पीपल के पत्ते एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर है, सुबह खाली पेट इसको खाने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर