शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

नेपाल में एक बार फिर कैसे हुआ विमान क्रैश, ये रही वज़ह?

None 2024-07-24 13:40:11
नेपाल में एक बार फिर कैसे हुआ विमान क्रैश, ये रही वज़ह?

वहां लैंडिंग और टेकऑफ में काफी दिक्कतें आती रहती है। वहीं, यहां हवाई अड्डों पर अपडेट तकनीक नहीं हैं, जिसकी वजह से लैंडिंग सिस्टम ठीक नहीं है।

~Tanu

(शाह टाइम्स)।  नेपाल में करीब डेढ़ साल बाद एक बार फिर से बड़ा विमान हादसा हुआ हैं। जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस विमान का पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया हैं। आपको बता दें कि ये हादसा नेपाल की राजधानी काठमांडू में टेकऑफ के दौरान हुआ। जिस दौरान इस विमान में 19 लोग सवार थे।

वहीं काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, यह विमान सौर्य एयरलाइंस का है। जिसने बुधवार सुबह काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। लेकिन अभी तक भी विमान हादसे का बड़ा कारण सामने नहीं आया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि प्लेन रनवे से फिसल गया था और इसके बाद क्रैश हो गया। लेकिन वैसे तो अभी टेक्निकल टीम हादसे के कारणों की जांच कर रही है। लेकिन नेपाल में यह विमान हादसा पहला नहीं है, इससे पहले 2023 जनवरी में भी एक विमान क्रैश हुआ था। जिसमें 68 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं इस हादसे में यति एयरलाइंस का प्लेन काठमांडू से 205 किमी दूर पोखरा में ही क्रैश हुआ था और आज भी जो विमान क्रैश हुआ है, वो भी पोखरा ही जाने वाला था।

नेपाल में पहाड़ी इलाकों से होते हैं विमान क्रैश

बताया जा रहा हैं कि नेपाल में जितने भी हवाई अड्डे हैं, वो ज्यादातर पहाड़ी इलाकों से घिरे हुए हैं। जिस वजह से वहां लैंडिंग और टेकऑफ में काफी दिक्कतें आती रहती है। वहीं, यहां हवाई अड्डों पर अपडेट तकनीक नहीं हैं, जिसकी वजह से लैंडिंग सिस्टम ठीक नहीं है। जिस वजह से यहां छोटी सी गलती बड़ा हादसा बन जाती है। आपको बता दें कि यहां बहुत सख्त सुरक्षा संबंधी नियम भी नहीं हैं। वहीं जिसकी वज़ह से हर साल नेपाल में कोई न कोई बड़ी विमान क्रैश की घटना होती रहती है। 

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर