गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

गाजर का सेवन करना हमारी सेहत के लिए कैसे होता है फायदेमंद?

None • 2026-01-12 22:07:56
गाजर का सेवन करना हमारी सेहत के लिए कैसे होता है फायदेमंद?
गाजर का सेवन करना हमारी सेहत के लिए कैसे होता है फायदेमंद? हरी सब्जियों का सेवन करना हमारे सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है यह तो सभी जानते हैं। कुछ सब्जियां तो ऐसी होती है जो खाने में तो स्वादिष्ट होती ही है साथ ही साथ हमारी हेल्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है। इन सब्जियों में गाजर भी शामिल है। दरअसल गाजर को हम अपनी डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं गाजर का सेवन करने से होने वाले फायदें? सर्दियों के मौसम में कई तरह की सब्जियां आती है, जो सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी हैं। ऐसे ही गाजर भी एक ऐसी सब्जी है, जिसे सब्जी, जूस और सलाद जिस भी रूप खाएं, इसका सेहत शरीर को फायदा ही पहुंचाता है। डॉक्टर भी हमें गाजर खाने की सलाह देते हैं। गाजर में सेहत का खजाना छिपा हुआ है। रोजाना एक गाजर का सेवन करने से त्वचा, आंख और इम्यूनिटी बूस्ट, हड्डियों और पाचन की हेल्थ में सुधार होता है। आइए गाजर से मिलने वाले फायदों के बारे में? गाजर को डाइट में कैसे करें शामिल? गाजर का हलवा सर्दियों की सबसे पसंदीदा डिश में से एक है। इसे बनाने के लिए बस कद्दूकस की हुई गाजर, दूध, मावा, चीनी और घी की जरूरत होती है। गाजर का हलवा लगभग सभी लोग खाना पसंद करते हैं। ठंड में गर्मागर्म गाजर का सूप पीने से अच्छा और क्या हो सकता है। ये शरीर को एनर्जी और गर्माहट दोनों देता है।इसे बहुत कम सामग्री से बनाया जा सकता है और इसका स्वाद बेहद क्रीमी और स्मूद होता है। गाजर का पराठा गाजर पराठा सुबह के नाश्ते या टिफिन के लिए एक शानदार और हेल्दी ऑप्शन है। इसमें कद्दूकस की हुई गाजर और हल्के मसालों को मिलाकर नरम और स्वादिष्ट पराठे बनाए जाते हैं। गाजर की खीर गाजर की खीर एक स्वादिष्ट और पौष्टिक ऑप्शन है। इसे गाजर, दूध, चीनी और ड्राई फ्रूट्स से बनाया जाता है। गाजर खाने से होने वाले फायदे? आंखों के लिए फायदेमंद गाजर में मौजूद बीटा-कैरोटीन, जो शरीर में विटामिन ए में बदलता है। गाजर को डाइट में शामिल कर आंखों को हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है। पाचन के लिए फायदेमंद फाइबर से भरपूर होने के कारण गाजर कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी पेट की समस्याओं को ठीक करने और आंतों को साफ रखने में मददगार है। इम्यूनिटी मजबूत होना विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के कारण गाजर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने और संक्रमण से बचाने में मददगार है। स्किन के लिए फायदेमंद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी स्किन की कोशिकाओं की मरम्मत करने और स्किन को हेल्दी रखने में मददगार है। वजन घटाने में सहायक गाजर में कम कैलोरी और ज्यादा फाइबर पाया जाता है, जो पेट को देर तक भरा रखने और वजन कंट्रोल करने में मददगार है।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर