गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

मूंगफली का सेवन करना हमारी सेहत के लिए कैसे होता है फायदेमंद?

None 2025-12-08 18:06:11
मूंगफली का सेवन करना हमारी सेहत के लिए कैसे होता है फायदेमंद?
मूंगफली का सेवन करना हमारी सेहत के लिए कैसे होता है फायदेमंद? दिन की शुरुआत हेल्दी और एनर्जेटिक चीजों से हो जाए तो पूरा दिन अच्छा और शानदार जाता है, लेकिन जब दिन की शुरुआत करने के लिए कुछ खाने की आती है तो ये सवाल खड़ा हो जाता है कि हेल्दी और फिट रहने के लिए क्या खाना सबसे अच्छा हो सकता है। अगर, आप अपने दिन की शुरुआत करने के लिए मूंगफली को डाइट में शामिल करते हैं तो ये आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं होती। आपने देखा होगा क‍ि लोग सर्दियों में मूंगफली खाना पसंद करते हैं। धूप में बैठकर काला नमक के साथ खाने में बहुत मजा आता है। ये पौष्टिक गुणों से भरपूर होती है। इसमें मौजूद कैल्शियम, विटामिन-डी हमारी हड्डियों को अंदर से मजबूत बनाने में मदद करते हैं, साथ ही इनमें पाया जाने वाला गुड कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार है। यह स्किन के लिए भी गुणकारी है। सर्दियों में इसे रोजाना खाने के बहुत फायदे हैं। इसके अलावा भी ये हमारी सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाती है? मूंगफली का सेवन करने से होने वाले फायदे? प्रोटीन से भरपूर आपने सुना होगा क‍ि लोग मूंगफली को 'गरीबों का बादाम' भी कहते हैं। ये प्रोटीन से भरपूर होती है। करीब 100 ग्राम मूंगफली में लगभग 25-30 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। गर्मियों में जब शरीर जल्दी थकने लगता है, तब प्रोटीन मसल्स रिपेयर और एनर्जी बनाए रखने में मदद करता है। वजन कम करने में असरदार मूंगफली में हाई मात्रा में प्रोटीन और फाइबर होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। सुबह के समय एक मुट्ठी मूंगफली खाने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करता है और इससे वजन घटाने में मदद मिलती है। हड्डियां मजबूत होना ठंड के मौसम में कमजोर हड्डियों की समस्या काफी देखी जाती है। अगर आप भी अपनी हड्डियों को मजबूत बनाना चाहते हैं तो मूंगफली का सेवन कर सकते हैं। क्योंकि इसमें मौजूद गुण हड्डियों को कमजोर होने से बचा सकते हैं। स्किन के लिए फायदेमंद मूंगफली में विटामिन ई और हेल्दी फैट मौजूद होते हैं जो स्किन को नमी और पोषण दे सकते हैं। पाचन के लिए बेहतर मूंगफली में अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है। फाइबर कब्ज जैसी पेट की समस्याओं को दूर करने और पाचन को दुरुस्त रखने में मदद कर सकती है।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर