शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

कैसा होता है हमारी सेहत के लिए कच्चे दूध का सेवन करना,आइए जानते हैं?

None 2025-08-27 18:33:37
कैसा होता है हमारी सेहत के लिए कच्चे दूध का सेवन करना,आइए जानते हैं?
कैसा होता है हमारी सेहत के लिए कच्चे दूध का सेवन करना,आइए जानते हैं? दूध हमारी सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है यह तो सभी जानते हैं। दूध को सुपर फूड भी कहा जाता है, क्योंकि यह हमारे शरीर की ज्यादातर कर्मियों को पूरा करता है।लेकिन एक सवाल हमेशा हमारे मन में रहता है कि कच्चा दूध पीना चाहिए या नहीं। दरअसल कुछ लोगों के मन में धारणाएं बनी होती है कि कच्चा दूध नहीं पीना चाहिए। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि कच्चा दूध हमें पीना चाहिए या नहीं और इसको पीने से हमारी सेहत पर क्या प्रभाव पड़ता हैं। आईए जानते हैं कच्चे दूध का सेवन करने से होने वाले फायदे के बारे में? दूध का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसमें पाया जाने वाला कैल्शियम हड्डियों को मजबूती देने के साथ ही कई तरह की समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। इसलिए बड़े-बुजुर्ग भी इसका सेवन करने की सलाह देते हैं। दूध में हल्दी, खजूर, बादाम या कई दूसरी चीजों को मिलाकर पीने से इसके लाभ दोगुने हो जाते हैं। अमूमन लोग दूध को उबालकर पीते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि कच्चा दूध पीना भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। कच्चे दूध का सेवन पाचन को बेहतर करने से लेकर हड्डियों की मजबूती देने के साथ दूसरी तरह के कई फायदे दिला सकता है। आइए जानते हैं इसका सेवन करने के फायदे और सेवन करने का तरीका। कच्चा दूध का सेवन करने से होने वाले फायदें? पाचन के लिए फायदेमंद कच्चे दूध का सेवन डाइजेशन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। दरअसल इसमें पाए जाने वाले प्रोबायोटिक्स और एंजाइम्स पाचन को बेहतर बनाने और गट हेल्थ के लिए लाभदायी होते हैं। हड्डियां मजबूत होना रोजाना कच्चे दूध का सेवन हड्डियों को मजबूती देने में मदद करता है। दूध में कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन डी पाया जाता है। ऐसे में इसका सेवन हड्डियों के लिए फायदेमंद हो सकता है। हार्मोन्स बैलेंस होना कच्चे दूध का सेवन हार्मोन्स को बैलेंस करने में भी मददगार हो सकता है। हार्मोनल इंबैलेंस कंडीशन्स जैसे PCOS और अनियमित पीरियड्स को कम करने में यह मदद कर सकता है। वजन कम करने में सहायक कच्चे दूध का सेवन वेट लॉस करने में भी मदद कर सकता है। कच्चे दूध में प्रोटीन, कैल्शियम, फैटी एसिड्स, पोटैशियम और विटामिन-डी जैसे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। पेट को ठंडक देना कच्चा दूध, पेट को ठंडक देता है। अगर आपके पेट में जलन हो रही हैं, तो यह इसे कम करके पेट को ठंडक और आराम दे सकता है। कच्चे दूध का सेवन करने से पहले रखें इन बातों का ध्यान कच्चे दूध का सेवन हर किसी को फायदा नहीं पहुंचाता है, इसलिए इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर करें। इसके साथ ही कच्चा दूध आपको फायदा पहुंचाएंगा ये आपकी हेल्थ कंडीशन पर भी डिपेंड करता है।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर