गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कितने घंटे की नींद लेनी चाहिए...

None 2024-08-31 12:49:58
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कितने घंटे की नींद लेनी चाहिए...

मनुष्य को स्वस्थ रहने केलिए पर्याप्त नींद लेना बेहद जरूरी होता है प्रतिदिन 7 से 8 घंटे के नींद लेने पर शरीर स्वस्थ और मन शांत रहता है।

शाह टाइम्स। अगर आप हर रोज अच्छी और पर्याप्त नींद लेते हैं तो आपका हार्ट हेल्दी रहता है और हार्ट अटैक का खतरा कम होता है। क्या आप जानते हैं नींद की कमी से हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ता है, इसलिए हमें पर्याप्त नींद लेना जरूरी है। विशेषज्ञों के अनुसार, रोजाना 7-8 घंटे की नींद लेने से हार्ट हेल्दी रहता है और हार्ट अटैक का खतरा कम होता है। इसी के साथ नींद की कमी से शरीर में स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल लेवल बढ़ता है, जिससे ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल बढ़ जाता है। इससे हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ता है।

विशेषज्ञों के अनुसार, अगर आप प्रतिदिन 7 से 8 घंटे की नींद लेते हैं तो आप स्वस्थ रहने के साथ-साथ तनाव भी कम होता है। इसलिए विशेषज्ञ भी आपको सलाह देते हैं कि हेल्दी रहने और हार्ट अटैक से बचने के लिए हर रोज 7-8 घंटे की नींद लेना जरूरी है। एक नए अध्ययन में पाया गया है कि पर्याप्त नींद लेने से हार्ट संबंधी रोगयू का खतरा 20 फीसदी तक कम हो सकता है।

दरअसल न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, बीजिंग के फूवाई हॉस्पिटल में शोधकर्ता यानजुन सॉन्ग ने कहा कि पर्याप्त नींद लेना हार्ट डिजीज के कम जोखिम से जुड़ा है। आपको बता दे कि सॉन्ग की टीम ने यूके के रहने वाले 90,900 लोगों के नींद के आंकड़ों का विश्लेषण किया। इसमें से लगभग 19,800 यानी 22 फीसदी लोग रात में औसतन सात घंटे से कम सोते थे।

बता दे कि जिन लोगों के नींद के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया उन पर शोधकर्ताओं ने करीब 14 साल तक नजर रखी। सॉन्ग की टीम ने हार्ट डिजीज के पीड़ितों के रिकॉर्ड की निगरानी की। विशेषज्ञों ने हर रात सात से नौ घंटे तक सोने की सलाह दी, ताकि लोग नींद की कमी से बचें और स्वस्थ जीवन जी सके। शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन लोगों ने सबसे ज्यादा नींद ली, उनमें हार्ट डिजीज विकसित होने की संभावना 19 फीसदी कम थी।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर